पनवेल महानगरपालिका (फाइल फोटो) 
मुंबई

पनवेल मनपा में 6 क्लर्क निलंबित, टाइपिंग और एमएससीआईटी प्रमाणपत्र न जमा करने पर कार्रवाई

Navi Mumbai के पनवेल महानगरपालिका में शामिल 6 कर्मचारियों को तकनीकी योग्यताएं पूरी न करने पर निलंबित कर दिया गया है। अंग्रेजी- मराठी टाइपिंग और MSCIT प्रमाणपत्र जमा न करने के कारण कार्रवाई की गई।

अपूर्वा नायक

Panvel Municipal Corporation Clerk Suspension: ग्राम पंचायत में कार्यरत 324 कर्मचारियों को 3 साल पहले पनवेल महानगरपालिका में शामिल किया गया था। उस समय इन सभी कर्मचारियों को तकनीकी पहलू पूरे करने के निर्देश दिए गए थे।

बार-बार निर्देश देने के बावजूद 6 क्लर्कों ने तकनीकी पहलू पूरे नहीं किए, इसलिए इन क्लर्कों को पनवेल मनपा के स्थापना विभाग के जरिए नौकरी से निलंबित कर दिया गया है। मनपा में शामिल ग्राम पंचायत कर्मचारियों को फुल-टाइम भर्ती के लिए लड़ना पड़ा।

इन कर्मचारियों ने लोकल लेवल से लेकर का मंत्रालय तक लड़ाई लड़ी, लेकिन 6 कर्मचारी छोटे-मोटे पहलू पूरे नहीं कर पाए। जिसकी वजह से उन्हें घर बैठने की नौबत आ गई है, क्योंकि यह कर्मचारी इंग्लिश, मराठी टाइपिंग एमएससीआईटी सर्टिफिकेट अब तक जमा नहीं किया। पनवेल महानगरपालिका के उपायुक्त कैलाश गावड़े ने बताया कि बार-बार निर्देश और पत्राचार के बावजूद इन कर्मचारियों ने तकनीकी पहलू पूरे नहीं किए, इसलिए यह कार्रवाई की गई।

अब कोर्ट की शरण का बचा रास्ता

  • इन 6 क्लर्को के नाम सुरेश चंदन, दर्शन म्हात्रे, शिवाजी चिपलेकर, योगेश केनी, आकाश पाटिल और अक्षय म्हात्रे हैं।
  • जानकारों का कहना है कि निलंबित किए गए इन कर्मचारियों के पास आखिरी रास्ता कोर्ट का है। इन कर्मचारियों को कोर्ट में अपील करने का अधिकार है।
  • इन्हें कोर्ट के जरिए एक्सटेंशन लेकर तकनीकी पहलू पूरे करने का अवसर मिल सकता है। उसके बाद इन्हें नौकरी में वापस ले लिया जा सकता है।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं