समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी (सौ. सोशल मीडिया) 
मुंबई

देश का संविधान खत्म हो गया है? वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर बोले आजमी, 'भारत किसी एक का नहीं'

Abu Azmi: वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर अबू आसिम आजमी ने कहा कि भारत सबका है, संविधान के अनुसार चलेगा और कोई कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता। कौसर जहां ने देश की विरासत संरक्षित करने पर जोर दिया।

पूजा सिंह

Samajwadi Party State President Abu Azmi: राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण के प्रतीक ‘वंदे मातरम’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को देश याद कर रहा है। इस अवसर पर महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी और दिल्ली हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां ने बयान दिया है।

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर अबू आसिम आजमी ने कहा कि कोई भी कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता। जो लोग ऐसा बोलते हैं, उन्हें सोचना चाहिए कि वे क्या कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। क्या देश का संविधान खत्म हो गया है? संविधान में साफ लिखा है कि किसका क्या अधिकार है और वह क्या कर सकता है और क्या नहीं।

'भारत किसी व्यक्ति या वर्ग विशेष का नहीं है'

सपा नेता ने कहा कि भारत किसी व्यक्ति या वर्ग विशेष का नहीं है। भारत सबका है। हमारे पुरुखों ने इस देश के लिए बहुत बड़ी कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा कि देश भारतीय संविधान के हिसाब से चलेगा। वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर दिल्ली हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां ने कहा कि आज इस विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ है। मैं बस इतना कहूंगी कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरा देश अपनी विरासत और गौरव को संरक्षित करने और मनाने के लिए काम कर रहा है।

150वीं वर्षगांठ कार्यक्रम का उद्घाटन पीएम ने किया

उन्होंने कहा कि आज का दिन राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ने वाला है। हमारे राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया है।

कौसर जहां ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं है, बल्कि मातृभूमि भूमि के प्रति श्रद्धा और समर्पण और त्याग का परिणाम है। आज पूरे देश में एक स्वर में वंदे मातरम का सामूहिक गायन कराया गया, जो हमारी एकता और अखंडता का सच्चा प्रतीक है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक स्मारक डाक टिकट और स्मारक सिक्के का विमोचन किया है। इस आयोजन के माध्यम से हम अपने राष्ट्रगीत के भाव को जन-जन तक पहुंचाने और देशभक्ति को पहुंचाने में मदद करेंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा