Highway Toll Charges (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

नेशनल हाईवे पर सफर होगा महंगा, 1 अप्रैल से बढ़ेंगी वार्षिक टोल पास की दरें

NHAI Toll Price Hike: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 1 अप्रैल 2026 से वार्षिक टोल पास की कीमत 3000 रुपये से बढ़ाकर 3075 रुपये करने का फैसला किया है।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Mumbai News: नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अब थोड़ा अधिक खर्च करना पड़ेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(NHAI) ने 1 अप्रैल 2026 से वार्षिक टोल पास की कीमत में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।

कितना करना होगा भुगतान

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सालाना टोल पास की फीस 3000 रुपये से बढ़ाकर 3075 रुपये कर दी है। यह नई दर वित्तीय वर्ष 2026-27 से लागू होगी। यह पास उन निजी (नॉन-कमर्शियल) वाहनों के लिए उपलब्ध होता है, जिनमें वैध और सक्रिय फास्टैग लगा होता है।

...तो पास की वैधता समाप्त हो जाएगी

सरकार के अनुसार टोल शुल्क से संबंधित दरों की हर साल समीक्षा और संशोधन किया जाता है। नए नियमों के मुताबिक 3075 रुपये का यह वार्षिक पास एक साल तक या अधिकतम 200 बार टोल पार करने तक मान्य रहेगा। यानी यदि वाहन चालक 200 बार टोल पार कर लेता है, तो पास की वैधता समाप्त हो जाएगी, भले ही एक वर्ष पूरा न हुआ हो। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 15 अगस्त को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस वार्षिक टोल पास की घोषणा की थी। इस योजना के तहत निजी वाहन चालकों को लगभग 15 रुपये प्रतिदिन की दर से टोल सुविधा उपलब्ध कराई गई थी।

NHAI का निर्देश

NHAI ने सभी टोल प्लाजा और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू कर दी जाएं और यात्रियों व अन्य हितधारकों को इसकी जानकारी दी जाए। टोल शुल्क की दरों में हर साल समीक्षा के आधार पर संशोधन किया जाता है और इसी प्रक्रिया के तहत इस वर्ष सालाना पास की कीमत में मामूली बढ़ोतरी की गई है।

कैसे बनवाएं सालाना टोल पास?

नेशनल हाईवे पर नियमित यात्रा करने वाले वाहन चालक आसानी से वार्षिक टोल पास बनवा सकते हैं। इसके लिए वाहन में सक्रिय FASTag होना अनिवार्य है। वाहन मालिक NHAI की आधिकारिक वेबसाइट या अपने FASTag जारी करने वाले बैंक या ऐप के पोर्टल पर लॉग-इन करके वार्षिक पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने के बाद यह पास सीधे वाहन के FASTag से लिंक हो जाता है।

अब 1 अप्रैल से वाहन चालकों को वार्षिक पास के लिए 75 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी NHAI ने देशभर के टोल प्लाजा पर टोल टैक्स दरों में लगभग 3 से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।

भारतीय रेलवे के विद्युतीकरण ने पकड़ी रफ्तार; अब सिर्फ 269 किमी ट्रैक बाकी, 2027 में पूरा होगा ब्रॉडगेज नेटवर्क

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: रांची: पुलिस कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों पर चुनाव आयोग से मांगा जवाब, जारी किया नोटिस

चर्चा से भाग रहा है विपक्ष जंतर-मंतर और राम मंदिर विवाद पर लोकसभा-राज्यसभा ठप, जानिए संसद में आज क्या-क्या हुआ

PM मोदी से मिले सुप्रिया सुले और NCP-SP के 8 सांसद, 15 मिनट की मुलाकात में उठे महाराष्ट्र के 8 अहम मुद्दे