NEET UG 2026 Paper Leak CBI Arrest News: नीट-यूजी 2026 परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। जांच एजेंसी ने बुधवार को महाराष्ट्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए लातूर के एक डॉक्टर और पुणे के एक कोचिंग फैकल्टी (शिक्षक) को गिरफ्तार किया है।
इन दो नई गिरफ्तारियों के साथ ही इस हाई प्रोफाइल मामले में अब तक गिरफ्तार होने वाले आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर 13 हो गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लातूर के रहने वाले डॉक्टर मनोज शिरुरे शामिल हैं।
उन पर आरोप है कि उन्होंने एक कोचिंग सेंटर के मालिक के बेटे सहित तीन छात्रों को नीट के पेपर बेचे थे। साथ ही मुख्य आरोपी पीवी कुलकर्णी से रसायन विज्ञान का लीक प्रश्न पत्र दिलवाने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
शिरुरे ने कथित तौर पर अपने बेटे, भतीजे और भतीजी के लिए भी पेपर खरीदा था। वहीं, पुणे से गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी का नाम तेजस शाह है। जो वहां के एक कोचिंग सेंटर में फिजिक्स का फैकल्टी है। जांच में सामने आया है कि तेजस को नीट यूजी परीक्षा का लीक हुआ भौतिकी का प्रश्नपत्र एक अन्य गिरफ्तार आरोपी मनीषा हवलदार से प्राप्त हुआ था।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र में 1 जून से समुद्र में मछली पकड़ने पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई