मुंबई में फिल्म ‘इमरजेंसी' की स्पेशल स्क्रीनिंग। (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
मुंबई

सीएम फडणवीस ने आपातकाल को बताया 'काला अध्याय', मुंबई में फिल्म ‘इमरजेंसी' की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद दिया रिएक्शन

फडणवीस ने मुंबई में फिल्म ‘इमरजेंसी' की विशेष स्क्रीनिंग के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह हमारे इतिहास का ऐसा दौर था, जब लोगों के अधिकार छीन लिए गए थे। लाखों नेताओं और नागरिकों को दो साल तक जेल में रखा गया था।

आंचल लोखंडे

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभा रही हैं। फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस बीच अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई में फिल्म ‘इमरजेंसी' की विशेष स्क्रीनिंग के लिए उपस्थित रहे और फिल्म को लेकर बयान भी दिया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भावी पीढ़ियों को आपातकाल के बारे में बताए जाने की बृहस्पतिवार को वकालत की। उन्होंने आपातकाल को एक 'काला अध्याय' बताते हुए कहा कि उस समय संवैधानिक अधिकारों का दमन किया गया था और लाखों लोगों को जेल में डाल दिया गया था।

फडणवीस ने मुंबई में फिल्म ‘इमरजेंसी' की विशेष स्क्रीनिंग के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह हमारे इतिहास का ऐसा दौर था, जब लोगों के अधिकार छीन लिए गए थे। लाखों नेताओं और नागरिकों को दो साल तक जेल में रखा गया था। यह फिल्म आपातकाल के दौरान हुए अत्याचारों को दिखाती है।''

आपातकाल का इतिहास पढ़ाने की वकालत

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए लोगों को आपातकाल का इतिहास पढ़ाया जाना चाहिए। ‘इमरजेंसी' का निर्देशन भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने किया है। उन्होंने फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका भी निभाई है। यह फिल्म 1975 से 1977 के बीच इंदिरा की ओर से लगाए गए 21 महीनों के आपातकाल पर आधारित है। महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कंगना ने प्रभावी ढंग से निभाया किरदार

फडणवीस ने कहा कि कंगना ने इंदिरा गांधी के किरदार को प्रभावी ढंग से निभाया है। फिल्म न केवल आपातकाल के काले दौर को उजागर करती है, बल्कि 1971 के युद्ध और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन को भी दर्शाती है। फडणवीस ने आपातकाल के दौरान अपने निजी अनुभव को याद करते हुए कहा, ‘‘मैं तब 5-6 साल का था और उस दौरान मेरे पिता दो साल तक जेल में रहे थे। अगली पीढ़ियों को आपातकाल के दौरान किए गए अत्याचारों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।''

‘इमरजेंसी' 17 जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित

फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस ने उस समय संविधान को कुचलकर पूरे देश को जेल में बदल दिया था, लेकिन अब लगातार उसी संविधान का राग अलाप रही है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के इतिहास को सामने लाने की जरूरत है। ‘इमरजेंसी' 17 जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग