रोहित पवार ने सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन (सौ. एक्स ) 
मुंबई

महंगाई को लेकर सड़क पर उतरी राकांपा (एसपी), सर्वदलीय बैठक की मांग तेज

NCP Sharad Pawar Group Inflation Protest: बढ़ती महंगाई के खिलाफ राकांपा (शरद गुट) ने जोरदार आंदोलन किया। प्रदर्शन के दौरान रोहित पवार, जितेंद्र आव्हाड समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

अपूर्वा नायक

NCP Sharad Pawar Group Inflation Protest News: बढ़ती महंगाई के विरोध में राकांपा (शरद गुट) ने नवी मुंबई में जोरदार आंदोलन किया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी के प्रमुख नेता रोहित पवार, जितेंद्र आव्हाड और शशिकांत शिदि को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं महिला पुलिसकर्मियों ने रोहिणी खडसे और सक्षणा सलगर को भी हिरासत में लिया।

आंदोलन के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ने की भी जानकारी सामने आई है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर अनोखे अंदाज में विरोध जताया। उन्होंने सड़क किनारे चूल्हा जलाकर रोटी बनाई और महंगाई के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।

मध्यमवर्गीय परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ

इस दौरान रोहित पवार भी महिला कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। रोहित ने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम लोगों का जीवन मुश्किल होता जा रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है, घरेलू गैस और व्यावसायिक गैस सिलेंडर भी महंगे हो गए हैं, जिससे सामान्य और मध्यमवर्गीय परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

हम आम जनता की आवाज बनकर सरकार तक उनकी समस्याएं पहुंचाने के लिए यह आंदोलन कर रहे हैं। सोई हुई सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार सुने या न सुने, लेकिन जनता के लिए लड़ना और उनकी आवाज उठाना हमारी जिम्मेदारी है।

सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

  • प्रदर्शन के दौरान सांसद सुप्रिया सुले ने भी केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश की आर्थिक स्थिति चिंताजनक है और इस विषय पर गंभीर चर्चा की आवश्यकता है।
  • मैं भारत सरकार से आग्रह करती हूं कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए, जिसमें देश की आर्थिक स्थिति पर विस्तृत चर्चा हो, यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि महंगाई से जूझ रहे आम नागरिकों का सवाल है।
  • उन्होंने आगे कहा कि संसद में पिछले छह महीनों से विपक्ष लगातार महंगाई और आर्थिक चुनौतियों का मुद्दा उठाता रहा है, लेकिन सरकार ने इस पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया।
  • उनके अनुसार, बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक असर ईमानदार और आम नागरिकों पर पड़ रहा है।

Gen Z आंदोलन के बाद DUSU Election 2026, कब होगा मतदान, जानें क्या होंगे बड़े मुद्दे और किसके बीच होगी टक्कर?

Delhi Building Collapse Live Update: दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, कई बच्चे मलबे में दबे, देखें VIDEO

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी