कांग्रेस और यूबीटी (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Navi Mumbai में गठबंधन पर बवाल, कांग्रेस ने UBT शिवसेना-मनसे पर लगाया धोखे का आरोप

Navi Mumbai Municipal Election के दौरान उद्धव ठाकरे की शिवसेना और मनसे के रुख से कांग्रेस नाराज़ है। कांग्रेस प्रवक्ता सैयद नासिर हुसैन ने कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार उतारने को धोखा करार दिया।

अपूर्वा नायक

Navi Mumbai News In Hindi: मनपा चुनाव के दौरान उद्धव ठाकरे की शिवसेना और मनसे ने जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के साथ व्यवहार किया है, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण, गलत और निंदनीय है। यह बात कांग्रेस के प्रवक्ता सैयद नासिर हुसैन ने कही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ अधिकृत तरीके से गठबंधन हुआ था, सीट शेयरिंग पर सहमति बनी थी, आपसी तालमेल से नामांकन फाइल किए गए थे। इसके बावजूद, मनपा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ प्रत्याशी खड़ा करना और सार्वजनिक रूप से गठबंधन को तोड़ने का ऐलान गलत है। यह सीधे सीधे कांग्रेस के साथ धोखा है।

ऐसा कृत्य गठबंधन धर्म के खिलाफ

  • सैयद नासिर हुसैन का कहना है कि ऐसा फैसला लेना न सिर्फ गठबंधन धर्म के खिलाफ है, बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नवी मुंबई की जनता के भरोसे के साथ भी धोखा है।
  • अलायंस पॉलिटिक्स सुविधा के बारे में नहीं होती, बल्कि आपसी भरोसे, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर आधारित होती है और यह बात उद्धव ठाकरे की शिवसेना शायद भूल गई है।
  • पता हो कि नवी मुंबई में उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी के साथ चुनाव न लड़ने की सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी जिसे लेकर दोनों दलों ने नेताओं ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है।
  • उन्होंने कहा कि नवी मुंबई की जनता सब कुछ देख रही है और सही समय पर इसका जवाब जरूर देगी।

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी