प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Navi Mumbai MNC Election: आयुक्त कैलाश शिंदे के सख्त निर्देश, पोलिंग बूथों की जांच

Maharashtra Nikay Chunav: नवी मुंबई मनपा चुनाव 2025-26 के लिए आचार संहिता लागू कर दी गई है। बिना अनुमति बैनरों पर कार्रवाई शुरू हुई, पोलिंग बूथ निरीक्षण और वोटर लिस्ट जांच के निर्देश दिए गए हैं।

अपूर्वा नायक

Navi Mumbai News In Hindi: नवी मुंबई मनपा के आम चुनाव 2025-26 के लिए आचार संहिता लागू कर दी गई है, आचार संहिता के दौरान सभी नियमों का सख्ती से पालन हो, इसके लिए जरूरी कार्रवाई की जानी चाहिए यह बात मनपा आयुक्त डॉ। कैलाश शिंदे ने विभाग के सभी प्रमुख अधिकारियों की चुनाव समीक्षा मीटिंग के दौरान कही।

इस मौके पर अतिरिक्त आयुक्त सुनील पवार और डॉ राहुल गेठे, शहर अभियंता शिरीष आदरवाड, चुनाव विभाग के उपायुक्त भागवत डोईफोडे और दूसरे विभाग के प्रमुख और अधिकारी मौजूद थे।

15 दिसंबर की शाम से नवी मुंबई मनपा इलाके में लागू आचार संहिता के मुताबिक बिना इजाजत के बैनरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मनपा की प्रॉपर्टीज पर उद्घाटन भूमि पूजन के शिलान्यास के साथ साथ राजनीतिक हस्तियों के नाम वाले बोर्ड भी ढंके जा रहे हैं। इस दौरान चुनाव के काम को पूरी प्राथमिकता देने का निर्देश देते हुए, पोलिंग बूथों का दोबारा इंस्पेक्शन करने का भी निर्देश दिया गया।

हर डिवीजनल ऑफिसर अपने इलाकों में बनाएं तालमेल

यह संकेत देते हुए कि जिला चुनाब प्लान की तरह वार्ड चुनाव प्लान तैयार किया जाना चाहिए ताकि हर आइटम के अनुसार कार्रवाई करना और टेम्पलेट के अनुसार उसका पूरा होना सुनिश्चित करना आसान हो, आयुक्त ने निर्देश दिया कि मतदाता सूची की दोबारा जांच का काम जल्दी और सही तरीके से पूरा किया जाए। चुनाव के संबंध में आचार संहिता के पालन, पोलिंग बूथों पर सुविधाओं और वोटर लिस्ट पर खास ध्यान देने का निर्देश देते हुए, आयुक्त ने कहा कि हर डिवीजनल ऑफिसर अपने-अपने इलाकों में पुलिस अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें और चुनाव प्रक्रिया को आसान बनाने पर ध्यान दें।

शब्द नेहा बोरा के.. विचारधारा राहुल गांधी की, प्रदीप भंडारी ने बांग्लादेश मॉडल अपनाने का लगाया आरोप

धर्म बदला तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म बदलकर मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण पर झटका

NSUI Protest: दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में केस दर्ज, अथिरा विजयन की शिकायत पर जीरो FIR

IDBI बैंक के पुनर्गठन का रास्ता साफ! फेयरफैक्स की 81 रुपये प्रति शेयर बोली मंजूर, सरकार के फैसले का विरोध शुरू

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य