गणेश नाइक एकनाथ शिंदे (pic credit; social media) 
मुंबई

नाईक के गढ़ में शिंदे का बिगुल, बोले- जनता की समस्याएं सुलझाओ, बाकी मैं संभाल लूंगा

Mumbai News: नवी मुंबई में एकनाथ शिंदे ने कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याएं सुलझाने और चुनाव की तैयारी में जुटने की हिदायत दी। साथ ही भरोसा दिलाया कि बाकी काम वह खुद संभालेंगे।

सोनाली चावरे

Navi Mumbai Election:  उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार देर रात नवी मुंबई में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने तेवर साफ कर दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याएं आप सुलझाइए, बाकी काम मैं संभाल लूंगा। पार्टी प्रवेश समारोह और उसके बाद वाशी के फॉर्च्यून होटल में आयोजित बैठक में उन्होंने सभी को दशहरा सभा की तैयारियों में जुट जाने की अपील की।

शिंदे ने कहा कि नवी मुंबई की सिडको कॉलोनियों में उन्होंने पहले भी कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। इमारतों के पुनर्विकास, ग्रामीण इलाकों में निर्माण को नियमित करना, सुविधाएं उपलब्ध कराना और मजदूरों के लिए घरों का मुद्दा उठाना उनका काम रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता तक यह जानकारी पहुंचाना जरूरी है कि उनकी पार्टी जमीनी स्तर पर लगातार काम कर रही है और आम लोगों की समस्याओं से वाकिफ है।

उपमुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने नामुमकिन लगने वाली सीटें भी जीतीं और नवी मुंबई की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सभी से कहा कि वार्डों में काम करो, मतदाता सूची पर नजर रखो और नई सूची आने पर उसका अध्ययन करो। बाकी चुनाव का भार मैं संभालूंगा।

इस बीच, ठाणे और पालघर में भाजपा नेता गणेश नाईक शिंदे पर आक्रामक हो गए हैं। उन्होंने विभिन्न बैठकों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शिंदे की आलोचना की। नाईक ने कहा कि यदि ठाणे में सत्ता लानी है तो रावण के अहंकार को जलाने के लिए तैयार रहें। इससे शिंदे और नाईक के बीच संघर्ष और बढ़ गया है।

शिंदे ने पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वे हमेशा उनके साथ हैं और चुनावी रणनीति को सही दिशा में ले जाएंगे। उन्होंने सभी से मेहनत करने और जनता की समस्याओं को सुनने की अपील की। उनका संदेश स्पष्ट था- “आप कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाइए, बाकी मैं देख लूंगा।”

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला