प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर 3.5 लाख की ठगी, नवी मुंबई के व्यवसायी के साथ बड़ी धोखाधड़ी

Navi Mumbai News: नवी मुंबई में 29 वर्षीय व्यवसायी से फर्जी क्रिप्टो सौदे के नाम पर चार लोगों ने 3.5 लाख रुपये ठग लिए। दो आरोपी पुलिसकर्मी बनकर आए और रकम से भरा पैकेट छीनकर फरार हो गए।

आकाश मसने

Navi Mumbai Cryptocurrency Fraud: नवी मुंबई में क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर एक बड़ा धोखाधड़ी मामला सामने आया है। 29 वर्षीय एक व्यवसायी को डिजिटल करेंसी खरीदने का झांसा देकर चार लोगों ने 3.5 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह पूरी वारदात योजनाबद्ध तरीके से तुर्भे एमआईडीसी क्षेत्र में की गई।

क्रिप्टो टोकन डील का झांसा देकर बुलाया

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार की है। चार आरोपियों में से विशाल और कबीर ने व्यवसायी से संपर्क किया और उसे क्रिप्टो टोकन बेचने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने शिकायतकर्ता को तुर्भे एमआईडीसी में एक स्थान पर पहुंचने के लिए कहा, जहां सौदा तय होना था। व्यवसायी उनकी बातों में आकर निर्धारित समय पर कथित सौदे के लिए वहां पहुंच गया।

पुलिस वर्दी में आए दो नकली अधिकारी

शिकायतकर्ता के वहां पहुंचते ही एक कार में बैठे दो अज्ञात व्यक्ति वहां आए। दोनों ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी, जिससे शिकायतकर्ता को वे वास्तविक पुलिसकर्मी लगे। उन्होंने उसे रोका और उसके पास मौजूद पैकेट की जांच करने की मांग की। पैकेट में 3.5 लाख रुपये थे, जिन्हें व्यवसायी क्रिप्टो टोकन खरीदने के लिए साथ लाया था।

जांच के नाम पर जबरन पैकेट छीना

अधिकारियों ने बताया कि इन नकली पुलिसकर्मियों ने जबरन पैकेट की तलाशी ली और फिर कैश से भरा पैकेट छीनकर कार में बैठकर फरार हो गए। तभी तक व्यवसायी को समझ आ गया कि वह फर्जी क्रिप्टो डील के चंगुल में फंस चुका है। चारों आरोपी मौके से कुछ ही मिनटों में गायब हो गए।

BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

पीड़ित ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), धारा 204 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला