Navi Mumbai 10 Percent Water Cut News: मनपा एरिया में सोमवार (25 मई) से अधिकृत रूप से 10 प्रतिशत पानी की कटौती की जा रही है। बढ़ते तापमान, तेजी से इवैपोरेशन और 'एल-नीनो' और 'आईओडी' के असर से पानी के मुख्य सोर्स, मोरबे डैम में पानी के स्तर में कमी आई है।
इसे देखते हुए मनपा ने भविष्य में पानी की गंभीर कमी से बचने के लिए एहतियात के तौर पर यह जरूरी फ़ैसला लिया गया है। इसके तहत, मनपा एरिया के अलग-अलग विभाग में हफ्ते में दो दिन शाम की पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी।
नवी मुंबई मनपा की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, नवी मुंबई को पानी सप्लाई करने वाले मोरबे डैम की कुल स्टोरेज कैपेसिटी 190.89 मिलियन क्यूबिक मीटर है। लेकिन, अभी डैम में सिर्फ़ 36.47 मिलियन क्यूबिक यानी इस्तेमाल करने लायक पानी का सिर्फ 19.11 प्रतिशत स्टोरेज बचा है। यह कमी राज्य सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक की जा रही है, ताकि अगले मॉनसून तक सुरक्षित सप्लाई पक्की हो सके।
हालांकि पानी की कमी अभी कंट्रोल में है लेकिन आगे की स्थिति बारिश आने और डैम में पानी के स्तर पर निर्भर करेगी, अतिरिक्त शहर अभियंता (सिविल) अरविंद शिंदे ने कहा कि डैम एरिया में अच्छी बारिश होने से स्थिति सुधरने तक यह कमी लागू रहेगी।
यह कमी सिडको नोड के खारघर और कामोठे इलाकों पर लागू होगी, जिन्हें नवी मुंबई शहर के अलावा मोरबे डैम से पानी मिलता है। मनपा ने साफ किया है कि इन दोनों नो में हर शुक्रवार को मोरबे डैम से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। नवी मुंबई मनपा ने लोगों से पानी का कम इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी इस्तेमाल से बचने की अपील की है।
ये भी पढ़ें :- फ्लेमिंगो को बचाने के लिए वन विभाग सख्त, NRI वेटलैंड में ड्रोन उड़ाने पर होगी कानूनी कार्रवाई