मुंबई युवा कांग्रेस दादर तिलक भवन आंदोलन (pic credit;p social media) 
मुंबई

केरल इंजीनियर की आत्महत्या पर मुंबई में बवाल, RSS-BJP के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्ला बोल

Kerala IT Engineer Suicide: केरल के आईटी इंजीनियर आनंदू अजी की आत्महत्या को लेकर मुंबई युवा कांग्रेस ने दादर तिलक भवन में उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान RSS के विरोध में नारे लगे।

सोनाली चावरे

Mumbai Youth Congress protest at Tilak Bhavan: केरल के आईटी इंजीनियर आनंदू अजी की आत्महत्या का मामला अब मुंबई तक पहुंच गया है। आनंदू ने कथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शिविर में यौन शोषण के आरोप लगाकर जान दी थी। इस घटना से आक्रोशित होकर महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस और मुंबई युवा कांग्रेस ने बुधवार को दादर स्थित कांग्रेस मुख्यालय तिलक भवन में जोरदार आंदोलन किया।

आंदोलन की अगुवाई युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज मोरे और मुंबई युवा कांग्रेस अध्यक्ष जीनत शबरीन ने की। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता “RSS और भाजपा सरकार जवाब दो” के नारे लगाते नजर आए। माहौल इतना गर्म था कि पूरा परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

सुबह से ही पुलिस ने तिलक भवन को चारों ओर से घेर लिया था ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे, लेकिन कार्यकर्ताओं के जोश और नारों की गूंज पूरे परिसर में सुनाई दी। करीब एक घंटे तक चले इस आंदोलन के दौरान पुरुष और महिला दोनों कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। इसके बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज मोरे ने कहा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विकृत चेहरा इस प्रकरण से उजागर हुआ है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।” वहीं, मुंबई युवा कांग्रेस अध्यक्ष जीनत शबरीन ने कहा, “आनंदू अजी द्वारा लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं। इनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ एक आत्महत्या नहीं, बल्कि एक ऐसी घटना है जो सत्ता और संगठनों की संवेदनहीनता को उजागर करती है। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे राज्यभर में और बड़े स्तर पर आंदोलन करेंग

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज