AIMIM नेता वारिस पठान (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई के YMC ग्राउंड में वारिस पठान ने पढ़ी ईद की नमाज; बोले- युद्ध से बढ़ रही है महंगाई, जनता है परेशान

Eid-ul-Fitr 2026: मुंबई के YMC ग्राउंड में भारी भीड़ के बीच ईद मनाई गई। AIMIM नेता वारिस पठान ने देश को बधाई दी, लेकिन साथ ही बढ़ती महंगाई और वैश्विक युद्धों पर सरकार को घेरा।

आकाश मसने

AIMIM Waris Pathan Statement: आज देशभर में ईद-उल-फितर का त्यौहार अकीदत और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आर्थिक राजधानी मुंबई के प्रसिद्ध YMC ग्राउंड में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज़ अदा करने के लिए एकत्रित हुए। इस मौके पर मुंबई YMC ग्राउंड में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए।

वारिस पठान ने दी शुभकामनाएं

AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने भी ईद-उल-फितर के अवसर पर नमाज अदा की और देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं। वारिस पठान ने कहा कि सबसे पहले, मेरी तरफ से, मैं ईद-उल-फितर के इस मुबारक मौके पर सभी भारतीयों, सभी देशवासियों और दुनिया भर के लोगों को दिल से मुबारकबाद और बधाई देता हूं।

वारिस पठान ने कहा कि हमने रोजे रखे, नमाज अदा की और अपनी इबादत पूरी की। मैं अल्लाह से दुआ करता हूं कि वह हमारे रोजे, हमारी नमाज़, हमारी इबादत और हमारे कलाम को कुबूल करे, और हमें बेहतरीन इनाम से नवाजे। उन्होंने आज ईद का खुशी भरा मौका है। मैं अल्लाह से दुआ करता हूं कि वह हमारे पूरे देश को अमन, भाईचारा, प्यार और एकता से नवाज़े। पूरी दुनिया में प्यार और रहमदिली का माहौल बना रहे। हम सब इसी तरह एक-दूसरे के साथ खुशी-खुशी ईद मनाते रहें और हर त्योहार को एकता और भाईचारे के साथ मिलकर मनाएं।

ईरान-इजराइल संघर्ष पर जताई चिंता

हालांकि, खुशी के इस मौके पर उन्होंने वैश्विक संघर्षों और देश की आर्थिक स्थिति पर चिंता व्यक्त की। मीडिया से बात करते हुए वारिस पठान ने कहा कि युद्ध कभी किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। उन्होंने इजरायल-ईरान संघर्ष पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि रमजान के पाक महीने में जो हिंसा हुई, उसकी वैश्विक स्तर पर निंदा होनी चाहिए थी। पठान ने दावा किया कि युद्ध के कारण भारत की अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि युद्ध की वजह से गैस की किल्लत और महंगाई बढ़ रही है, जिससे आम जनता त्रस्त है।

विदेश नीति और महंगाई पर उठाए सवाल

पठान ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा के लिए ठोस योजना की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए सरकार प्रभावी कदम नहीं उठा रही है, जिसका असर अब रेस्टोरेंट इंडस्ट्री और आम आदमी की जेब पर साफ दिख रहा है।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है