Mumbai Water Supply Cut In South Bombay: बीएमसी की तरफ से दक्षिण मुंबई के विभिन्न इलाकों में पानी आपूर्ति को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।
शिवडी स्थित पाइपलाइन पर 1500 मिमी व्यास वाल्व लगाने का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण 22 और 23 अप्रैल को कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
बीएमसी के अनुसार यह कार्य 22 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे शुरू होकर 23 अप्रैल को सुबह 4 बजे तक, कुल 18 घंटे चलेगा। इस दौरान ए, बी, सी, ई और एफ दक्षिण विभाग के कई इलाकों में पानी पूरी तरह बंद रहेगा, जबकि कुछ क्षेत्रों में कम दबाव से पानी की आपूर्ति की जाएगी।
प्रभावित क्षेत्रों में पी डी'मेलो मार्ग, सीएसएमटी, सेंट जॉर्ज अस्पताल, उमरखाड़ी, नूरबाग, मस्जिद बंदर, मोहम्मद अली रोड, नागपाड़ा, मदनपुरा, कामाठीपुरा, कालाचौकी, चिंचपोकली, माझगांव, डॉकयार्ड रोड सहित कई महत्वपूर्ण इलाके शामिल हैं। इसके अलावा कुछ रेलवे और मुंबई पोर्ट क्षेत्र भी इस बाधा से प्रभावित होंगे।
ये भी पढ़ें :- BMC Malad Hospital का निरीक्षण, अतिरिक्त मनपा आयुक्त बोले- मरीजों से करें सौहार्दपूर्ण व्यवहार