मुंबई यूनिवर्सिटी ठाणे उप परिसर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई यूनिवर्सिटी के BBA-LLB छात्रों का भविष्य अधर में, रिजल्ट में देरी से बर्बाद हो सकता है एक साल

Mumbai University News: मुंबई यूनिवर्सिटी के ठाणे उप-परिसर में बीबीए एलएलबी के नतीजों में देरी के कारण छात्रों को नौवें सेमेस्टर की परीक्षा से रोक दिया गया है, जिससे एक साल बर्बाद होने का खतरा है।

रूपम सिंह

Highlights

  • ठाणे उप-परिसर के BBA-LLB छात्र परेशान।

  • रिजल्ट में देरी से नौवें सेमेस्टर की परीक्षा रुकी।

  • 2023 से लगातार बनी हुई है समस्या।

  • यूनिवर्सिटी का भरोसा, एक हफ्ते में मिलेंगी अंकतालिकाएं।

Mumbai University Thane Sub Campus: मुंबई यूनिवर्सिटी के ठाणे उप-परिसर में पांच वर्षीय बीबीए-एलएलबी पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के सामने गंभीर शैक्षणिक संकट खड़ा हो गया है।

परीक्षा परिणाम घोषित करने में लगातार हो रही देरी के कारण पांचवें वर्ष के छात्रों का एक पूरा शैक्षणिक साल बर्बाद होने का खतरा पैदा हो गया है। स्थिति यह है कि कई विद्यार्थियों को नौवें सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा में बैठने से भी रोक दिया गया है।

वर्ष 2023 से बनी हुई है समस्या

मुंबई छात्रों के अनुसार, परीक्षा परिणामों में देरी की समस्या वर्ष 2023 से लगातार बनी हुई है। इसका सबसे ज्यादा असर अब अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने पूरे शैक्षणिक सत्र में नियमित रूप से कक्षाएं अटेंड कीं और सभी आंतरिक मूल्यांकन भी निर्धारित समय पर पूरे किए। इसके बावजूद पुराने सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने के कारण उन्हें नौवें सेमेस्टर की परीक्षा के लिए अयोग्य ठहरा दिया गया है।

डिग्री पूरी होने से पहले बढ़ी परेशानी

पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के अंतिम चरण में पहुंच चुके विद्यार्थियों के लिए यह स्थिति काफी चिंताजनक है। छात्रों और उनके अभिभावकों को आशंका है कि परिणामों में देरी और परीक्षा में शामिल होने पर रोक के कारण उनका एक साल खराब हो सकता है। विद्यार्थियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। उनका कहना है कि समय पर पढ़ाई और आंतरिक मूल्यांकन पूरा करने के बावजूद वे परीक्षा प्रक्रिया में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।

एक सप्ताह में अंकतालिकाएं देने का भरोसा

मामले पर मुंबई विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को राहत देने का आश्वासन दिया है। प्रशासन के मुताबिक, लंबित अंकतालिकाएं अगले एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध करा दी जाएंगी। अधिकारियों ने यह भी कहा है कि प्रभावित छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा, ताकि वे परीक्षा में शामिल होने का अवसर न गंवाएं।

छात्रों को समाधान का इंतजार

विश्वविद्यालय के आश्वासन के बाद अब विद्यार्थियों की नजर लंबित परिणामों और परीक्षा प्रक्रिया पर है। छात्रों की मांग है कि जल्द से जल्द अंकतालिकाएं जारी की जाएं और उन्हें नौवें सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिले। समय पर समाधान नहीं होने की स्थिति में उनकी डिग्री पूरी होने में देरी हो सकती है।

PM Modi Man Ki Baat Live: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- बिहार के म्यूजियम ने दुनियाभर में रचा इतिहास

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

राहुल गांधी की अपील पर स्टालिन का जवाब, बोले- इतिहास हमें 'एट्टाप्पन' नहीं, 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद करेगा

राजस्थान में जिंदा युवक मृत घोषित, डेथ सर्टिफिकेट जारी; जन-आधार से नाम काटा

850 सीटों से खत्म हो जाएगा लोकतंत्र.. राहुल गांधी ने DMK से परिसीमन बिल के विरोध की अपील की, बढ़ी सियासी हलचल