वडाला में बवाल! मोबाइल टॉवर के खिलाफ झुग्गीवासियों ने रोकी लोकल ट्रेन 
मुंबई

वडाला में बवाल! मोबाइल टॉवर के खिलाफ झुग्गीवासियों ने रोकी लोकल ट्रेन

Mobile Tower Protest: वडाला स्टेशन के पास मोबाइल टॉवर के विरोध में झुग्गीवासियों ने ट्रेन रोकी, विकिरण के डर से प्रदर्शन किया, पुलिस हस्तक्षेप के बाद सेवा बहाल हुई।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: अपने इलाके में मोबाइल टावर लगाने के विरोध में यहां वडाला रेलवे स्टेशन के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हार्बर लाइन पर मुंबई सीएसएमटी जाने वाली एक स्थानीय ट्रेन को कुछ देर के लिए रोक दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर में उस समय घटी जब एंटॉप हिल क्षेत्र की झुग्गियों के सैकड़ों लोग स्टेशन के पास एकत्र हो गये। उन्होंने कहा कि वे अपनी झुग्गियों के पास मोबाइल टावर लगाने का विरोध कर रहे थे, इसे अवैध बता रहे थे और विकिरण को लेकर अपना भय प्रकट कर रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि टावर लगाने को तत्काल रोकने की मांग करते हुए झुग्गीवासी रेलवे पटरियों पर आ गए और मुंबई सीएसएमटी जाने वाली ट्रेन को रोक दिया, जिससे ट्रेन को कुछ मिनट की देरी हुई।

उन्होंने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवान रेलवे अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया, जिसके बाद ट्रेन सेवा बहाल हुई। -एजेंसी इनपुट के साथ

चुनाव आयोग की नियुक्ति से जुड़े कानून पर CJI सूर्यकांत का संकेत! क्या अब पलट सकता है कानून?

Nana Patekar Death: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में गोवा में हुआ निधन

न पद की चाह, न सत्ता का मोह, फिर भी देश की राजनीति बदल दी, जानें जयप्रकाश नारायण को क्यों कहा जाता है लोकनायक

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी से कांग्रेस ने किया ब्लैक डे का ऐलान

Paytm पेमेंट बैंक का लाइसेंस रद्द! RBI पहले भी कई बैंकों पर ले चुका है एक्शन, जानिए शेड्यूल्ड बैंक का मतलब