प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

पत्नी के अफेयर का खौफनाक अंजाम! पति की हत्या के बाद लाश के टुकड़े कर फेंका, अंगूठी से खुला राज

Mumbai Murder Case: मुंबई में दिल दहला देने वाली वारदात! पत्नी के साथ अवैध संबंधों का पता चलने पर प्रेमी ने पति की हत्या कर शव के टुकड़े नाले में फेंके। एक अंगूठी ने खोला राज।

आकाश मसने

Mumbai Crime News: मुंबई की सांताक्रूज पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी को महज 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। घाटकोपर के रहने वाले 40 वर्षीय अशोक गौड़ की नृशंस हत्या के आरोप में पुलिस ने उनकी पत्नी के प्रेमी, वाहिद अली शेख उर्फ मिट्टू (30) को गिरफ्तार किया है। इस अंधे कत्ल का खुलासा मृतक की उंगली में पहनी एक बैंगनी रंग की अंगूठी की वजह से संभव हो सका।

कैसे हुआ इस खौफनाक वारदात का खुलासा?

घटना की शुरुआत सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे हुई, जब जुहू कोलीवाड़ा के लैंडिंग पॉइंट पर पेट्रोलिंग कर रहे कांस्टेबल अशोक गोजरे की नजर एक तैरती हुई प्लास्टिक की बोरी पर पड़ी। जब बोरी को बाहर निकाला गया, तो उसमें अशोक गौड़ का धड़ (बिना पैरों के) मिला। शव करीब 10 दिन पुराना था और काफी हद तक गल चुका था। मुंबई पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती शव की पहचान करना था। जांच के दौरान पुलिस को मृतक के दाहिने हाथ की उंगली में एक बैंगनी रंग की अंगूठी मिली। पुलिस ने इस अंगूठी की फोटो सभी पुलिस स्टेशनों के व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा की। जल्द ही मालवणी पुलिस स्टेशन से जवाब आया कि एक महिला ने अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पत्नी ने अंगूठी के आधार पर शव की पहचान अपने पति अशोक गौड़ के रूप में की।

शराब, कत्ल और लाश के टुकड़े

पुलिस जांच में सामने आया कि अशोक और मुख्य आरोपी वाहिद शेख दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और सालों से एक-दूसरे को जानते थे। अशोक, वाहिद की गारमेंट यूनिट में ही काम करता था। पूछताछ में वाहिद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी ने बताया कि अशोक को उसकी पत्नी और वाहिद के बीच अवैध संबंधों की भनक लग गई थी। इसी विवाद को खत्म करने के लिए वाहिद ने हत्या की साजिश रची। 10 दिन पहले वाहिद ने अपनी गारमेंट यूनिट में अशोक को शराब पिलाई। जब अशोक पूरी तरह नशे में धुत हो गया, तो वाहिद ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए उसने शव के दो टुकड़े किए और उन्हें मालवणी स्थित अपनी फैक्ट्री के पास एक नाले में फेंक दिया।

जांच के घेरे में पत्नी की भूमिका

पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस हत्याकांड में अशोक की पत्नी भी शामिल थी। शव का धड़ तो मिल गया है, लेकिन पैरों की तलाश अब भी जारी है। पुलिस ने आरोपी वाहिद शेख को हिरासत में ले लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की कोशिश कर रही है।

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील

National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...

Explainer: क्या इस बार पास होगा EOS-5 मिशन? दो बार फेल हो चुका ISRO, भारत के लिए क्यों है इतना खास

लगातार मिल रही लाशों से मुर्दाघर हुए फुल, 250 शवों के लिए बनाया अस्थायी केंद्र, बहते शवों से गहने लूट रहे लोग

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम