बीएमसी महापौर रितु तावड़े और विधायक प्रमोद जठार (सौ. एक्स ) 
मुंबई

रानी बाग में टॉय ट्रेन शुरू करने की मांग, विधायक प्रमोद जठार ने महापौर को सौंपा प्रस्ताव

Mumbai Rani Baug Toy Train: मुंबई महापौर रितु तावड़े और विधायक प्रमोद जठार की बैठक में रानी बाग में टॉय ट्रेन और केईएम अस्पताल में हेल्थ कॉरिडोर जैसी महत्वपूर्ण मांगों पर चर्चा हुई।

अपूर्वा नायक

Mumbai Rani Baug Toy Train News: बीएमसी महापौर रितु तावड़े और विधायक प्रमोद शांताराम जठार के बीच शुक्रवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य व्यवस्था, पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

विधायक जठार ने महापौर को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए मुंबई के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। बैठक में सबसे प्रमुख मांग वीरमाता जिजाबाई भोसले उद्यान यानी रानी बाग में 'मिनी टॉय ट्रेन' शुरू करने की रही।

टॉय ट्रेन शुरू करने की मांग

जठार ने कहा कि यह उद्यान मुंबई का ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां रोजाना हजारों पर्यटक, विद्यार्थी और परिवार पहुंचते हैं। ऐसे में टॉय ट्रेन शुरू होने से बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ पर्यटकों को पूरे उद्यान का बेहतर अनुभव मिल सकेगा। उन्होंने दावा किया कि इससे मनपा के राजस्व में भी वृद्धि होगी और मुंबई पर्यटन को नई पहचान मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने कोंकण क्षेत्र की महिला बचत समूहों और महिला संस्थाओं द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक उत्पादों के लिए स्थायी बाजार उपलब्ध कराने की मांग को। मसाले, काजू, आम, कोकम, हस्तकला और अन्य खाद्य उत्पादों की बिक्री के लिए बीएमसी के बाजारों अथवा सार्वजनिक स्थलों पर स्थायी स्टॉल उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया।

स्वास्थ्य सुविधाओं पर सुझाव

स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी विधायक जठार ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने बीएमसी के सभी अस्पतालों में महापौर रुग्ण सहायता निधि काक्ष शुरू करने की मांग करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए यह पहल बेहद जरूरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि इसकी शुरुआत सबसे पहले केईएम अस्पताल से की जाए।

इसके साथ ही केईएम अस्पताल परिसर को 'हेल्थ कॉरिडोर' के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। इसमें एम्बुलेंस के लिए अलग मार्ग, मरीजों के परिजनों के लिए किफायती धर्मशालाएं तथा पूरे अस्पताल परिसर का सुनियोजित विकास शामिल है। विधायक जठार ने उम्मीद जताई कि महापौर इन सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी