मुंबई बारिश का येलो अलर्ट (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मुंबई-ठाणे और रायगढ़ में बारिश का येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा के आसार

Mumbai Rain Yellow Alert: मुंबई समेत ठाणे और रायगढ़ में सोमवार से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है।

अपूर्वा नायक

Mumbai Rain Yellow Alert News: मुंबई में कल सोमवार से गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार से मुंबई शहर और आस-पास के इलाकों में बारिश बढ़ने का अनुमान लगाया है।

मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। इस बीच हल्की से मध्यम बारिश की फुहारें गिरने की संभावना है। मुंबई में सामान्य तौर पर 11 जून तक मानसून के पहुंचने की सभावना होती है। लेकिन अभी तक दक्षिण-पश्चिम मानसून नहीं पहुंचा है। कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश को छोड़ दें तो प्री-मानसून की बारिश भी नहीं हुई है। दिन और रात तप रहे हैं।

मुंबई-ठाणे में येलो अलर्ट जारी

कोलाबा-सांताक्रूज में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस पास दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। कोलाबा में 304% और सांताक्रूज में 293% बारिश की कमी हुई है। सोमवार से पूरे कोंकण क्षेत्र के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की सत्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

कोंकण क्षेत्र में भी बढ़ेंगी बारिश की गतिविधियां

मौसम विभाग ने पूरे कोंकण क्षेत्र के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। प्रशासन ने नागरिकों को मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

किसानों और नागरिकों की उम्मीदें बढ़ीं

बारिश की संभावनाओं से जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं किसानों की नजर भी मानसून की सक्रियता पर टिकी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अनुमान के अनुसार बारिश होती है तो मौसम में बदलाव के साथ जलस्रोतों और कृषि गतिविधियों को भी फायदा मिल सकता है।

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO