राहुल भोसले सस्पेंशन (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मुंबई: महिला से दुष्कर्म के आरोप में पीएसआई राहुल भोसले सस्पेंड, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Rahul Bhosale Suspension News: मुंबई में एक महिला की शिकायत पर पीएसआई राहुल भोसले को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर निलंबित कर दिया गया। आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है और मामले की जांच जारी है।

अपूर्वा नायक

Mumbai PSI Rape Case Suspension: शहर में पुलिस विभाग की छवि को धक्का पहुंचाने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर को महिला से दुष्कर्म के आरोप में निलंबित कर दिया है।

आरोपी की पहचान राहुल भोसले के रूप में हुई है, जो ताड़देव पुलिस स्टेशन से संबद्ध था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी पहले धारावी पुलिस स्टेशन में तैनात था और बाद में उसका तबादला ताड़देव कर दिया गया था।

वर्ष 2021-22 के दौरान उसकी पहचान एक महिला से हुई, जो किसी कार्य से पुलिस स्टेशन आई थी। आरोप है कि परिचय के बाद उसने महिला से दोस्ती बढ़ाई और कथित रूप से शारीरिक संबंध बनाए।

ट्रांसफर के बाद भी कथित उत्पीड़न

शिकायत के अनुसार, स्थानांतरण के बाद भी आरोपी महिला के संपर्क में रहा और उसे बार-बार संबंध बनाने के लिए दबाव डालता रहा। कथित उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने पिछले सप्ताह अपने स्थानीय पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

विभागीय कार्रवाई और जांच जारी

गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार विभागीय कार्रवाई करते हुए अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कथित घटनाओं के समय आरोपी और शिकायतकर्ता दोनों ही विवाहित थे। फिलहाल अदालत में मामले की सुनवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल