आरोपी गिरफ्तारी (फोटो.सोशल मीडिया)  
मुंबई

पवई: फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग की हत्या का मुख्य आरोपी यूपी से गिरफ्तार; हुलिया बदलकर भागने की कोशिश नाकाम

Powai Police Arrest: पवई में फुटपाथ पर सो रहे मोहम्मद यूसुफ की हत्या के मुख्य आरोपी प्रमोद वर्मा को पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हुलिया बदलकर गिरफ्तारी से बचने की फिराक में था।

रूपम सिंह

Mumbai Crime Branch: पवई पुलिस ने सड़क किनारे सो रहे 55 वर्षीय मोहम्मद यूसुफ की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय प्रमोद रामकृपाल वर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है।

पुलिस के अनुसार हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद प्रमोद मुंबई से फरार होकर अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश पहुंच गया था। गिरफ्तारी से बचने और पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने अपना हुलिया भी बदल लिया था। आरोपी ने बाल कटवा लिए थे और अपना पहनावा बदल लिया था, ताकि उसकी पहचान छिपी रहे और वह पुलिस की नजरों से बच सके।

हालांकि, पवई पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी का पता लगाया। कई दिनों तक लगातार निगरानी और जांच के बाद पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया और मुंबई ले आई।

पुलिस हिरासत में आरोपी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अंधेरी स्थित स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की पूरी साजिश, घटना के कारणों और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि इसी मामले में दो दिन पहले दीपक उर्फ दीपू नथूप्रसाद वर्मा को गुजरात से अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार किया था। बाद में उसे आगे की जांच के लिए पवई पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पुलिस को संदेह है कि हत्या की वारदात में एक से अधिक लोगों की भूमिका हो सकती है, इसलिए मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को पवई पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे मामले के जल्द खुलासे की संभावना बढ़ गई है।

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज