मुंबई पोर्ट पर क्रेन बनी आग का गोला (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

मुंबई पोर्ट पर बड़ा हादसा, जहाज से टकराई क्रेन और देखते ही देखते लगी भीषण आग, दो ऑपरेटर घायल

Mumbai Port Crane Accident: मुंबई पोर्ट पर 140 टन कार्गो उतारते समय क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और जहाज से टकराने के बाद आग लग गई। हादसे में दो क्रेन ऑपरेटर घायल हुए, अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

आलोक उमाकृष्ण

Mumbai Port Crane Fire During Cargo Loading: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रविवार शाम मुंबई पोर्ट स्थित बीपीएस पोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया। करीब 140 मीट्रिक टन वजन का कार्गो उतारने के दौरान एक क्रेन में आग लग गई।

हादसे में बरकत कंपनी के दो क्रेन ऑपरेटर घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शाम करीब 7.30 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बारबाडोस के झंडे वाले 'व्हिएंना' नामक जहाज से बरकत कंपनी की दो क्रेनों की मदद से भारी कार्गो उतारा जा रहा था। इसी दौरान कार्गो को बांधने वाला पट्टा असंतुलित होकर एक क्रेन से निकल गया। इसके बाद कार्गो का पूरा भार दूसरी क्रेन पर आ गया और स्थिति अचानक बिगड़ गई।

टेलीस्कोपिक बूम जहाज से टकरा

कार्गो का भार अचानक दूसरी क्रेन पर आने के कारण क्रेन का एक हिस्सा जमीन से ऊपर उठ गया। इसके बाद उसका आगे का टेलीस्कोपिक बूम जहाज से टकरा गया। टक्कर के दौरान हुए घर्षण के कारण क्रेन में आग लग गई। आग लगते ही पोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हालांकि, मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पोर्ट के अग्निशमन दल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया।

इससे पोर्ट परिसर में किसी बड़े नुकसान की आशंका टल गई। हादसे में घायल हुए दोनों क्रेन ऑपरेटरों की पहचान रणजीत सिंह और निशांत सिंह के रूप में हुई है।

हादसे के कारणों की होगी पड़ताल

हादसे के बाद मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

क्रेन, कार्गो बांधने वाले पट्टे और जहाज से संबंधित तकनीकी पहलुओं की भी पड़ताल की जा सकती है। फिलहाल दोनों घायल ऑपरेटरों का सेंट जॉर्ज अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुंबई पोर्ट एक महत्वपूर्ण कमर्शियल हब है, जहां बड़ी मात्रा में कंटेनर और अन्य भारी सामान जहाजों से उतारकर महाराष्ट्र सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाता है।

ऐसे में भारी कार्गो की लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण होती है। पुलिस जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी तय हो सकेगी।

कॉकरोच के लिए बापू से लाठी मांगी, मिमिक्री कलाकार श्याम रंगीला का VIDEO वायरल; जंतर-मंतर पर तंज कसते दिखे

Kota Bus Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 8 यात्रियों की मौत; कई घायल

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश की ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

गुजरात के भरूच में फार्मा कंपनी में भीषण धमाका, 15km दूर तक सुनाई दी आवाज, 5 लोगों की मौत, कई घायल

तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में ली गईं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा रिहा, बाहर आते ही पुलिस पर उठाए सवाल