Mumbai Police Misbehavior Couple (फोटो क्रेडिट-X) 
मुंबई

मुंबई में व्लॉगिंग पर बवाल: पुलिस ने कपल का कैमरा तोड़ा? महिला से बदसलूकी के आरोप के बाद वीडियो वायरल

Mumbai Police Vlogging Controversy: मुंबई में व्लॉगिंग कर रहे कपल और पुलिस के बीच विवाद का वीडियो वायरल। कपल ने कैमरा तोड़ने और बदसलूकी का आरोप लगाया है।

अनिल सिंह

Mumbai Police Misbehavior Couple: मुंबई की सड़कों पर व्लॉगिंग (Vlogging) करना एक कपल को उस वक्त भारी पड़ गया, जब पुलिस के साथ उनकी बहस एक बड़े विवाद में बदल गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने 'पब्लिक प्लेस' पर शूटिंग और पुलिस के व्यवहार को लेकर नई बहस छेड़ दी है। इस घटना में कपल ने पुलिस पर न केवल बदसलूकी करने, बल्कि उनका महंगा गोप्रो (GoPro) कैमरा तोड़ने और मर्यादा लांघने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह हाई वोल्टेज ड्रामा मुंबई की एक सड़क और फिर पास की पुलिस चौकी के अंदर घटित हुआ, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैमरा इस्तेमाल करने पर रोक और तीखी बहस

वायरल क्लिप की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक लड़का और लड़की वर्सोवा बीच सड़क किनारे कैमरे के सामने अपनी व्लॉगिंग कर रहे होते हैं। इसी बीच पास की पुलिस चौकी से एक पुलिसकर्मी उन्हें आवाज देता है और कथित तौर पर टोकते हुए कहता है कि मुंबई में इस तरह कैमरा इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है। जब कपल ने इसका विरोध किया और कहा कि वे केवल वीडियो बना रहे हैं, तो बहस बढ़ गई। लड़की ने यह भी कहा कि अगर गोप्रो मना है तो वे फोन से शूट कर लेंगे, लेकिन पुलिसकर्मी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थे।

चौकी के अंदर का वीडियो: कैमरा तोड़ने का आरोप

विवाद का दूसरा हिस्सा पुलिस चौकी के अंदर का है, जिसे कपल ने अपने फोन से रिकॉर्ड किया है। वीडियो में लड़का चिल्लाते हुए आरोप लगा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने उनका कीमती गोप्रो कैमरा छीनकर तोड़ दिया है। सबसे गंभीर आरोप यह लगाया गया कि वहां किसी महिला कांस्टेबल की मौजूदगी न होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने लड़की के साथ बदसलूकी की और उसे हाथ लगाया। वीडियो में पुलिसकर्मी शांति से बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि कपल काफी आक्रोश में अपनी आपबीती कैमरे पर रिकॉर्ड कर रहा है।

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, 'वर्दी वाले गुंडे' बता रहे यूजर्स

वीडियो के वायरल होते ही नेटिजन्स ने मुंबई पुलिस को निशाने पर ले लिया है। लाखों बार देखे जा चुके इस वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं काफी तीखी हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "इनका जोर केवल शरीफ और आम आदमी पर चलता है।" वहीं एक अन्य यूजर ने गुस्से में लिखा, "अब क्या वर्दी वाले गुंडे तय करेंगे कि हम सड़क पर कैमरा निकाल सकते हैं या नहीं?" हालांकि, कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में शूटिंग मना होती है, लेकिन कैमरा तोड़ना और महिला से बदसलूकी करना किसी भी हाल में जायज नहीं है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए