मुंबई पुलिस वेतन घोटाला  (AI जनरेटेड इमेज)
मुंबई

मुंबई पुलिस से हो गई करोड़ों की ठगी…फर्जी पुलिसकर्मी बनकर हर महीने सैलरी लेते रहे ठग, खुलासे से हड़कंप

Mumbai Police: मुंबई में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर करोड़ों रुपये की सैलरी लेने का मामला सामने आया है। ऑडिट के बाद घोटाले का खुलासा हुआ। क्राइम ब्रांच मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

अक्षय साहू

Mumbai Police Salary Scam: महाराष्ट्र की राजधानी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां कुछ ठगों ने पुलिस विभाग से ही करोंड़ों ठग लिए हैं। ठगों ने पुलिस कर्मचारी बनकर करीब एक साल तक विभाग से करोड़ों रुपये बतौर सैलरी उठाते रहे और पुलिस विभाग को इसकी कानों-कान खबर नहीं हुई। अब जब इसका खुलासा हुआ है तो हड़कंप मच गया है।  

जानकारी के मुताबिक, कुछ ठग फर्जी पुलिसकर्मी बनकर विभाग से हर महीने सैलरी उठाते रहे। इन ठगों ने बीते एक साल में 6.5 करोड़ की सैलरी पुलिस विभाग से उठा ली। जबकि इन पुलिसकर्मी के पास न तो नौकरी थी और न ही वर्दी। मुंबई पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

एक साल तक उठाते रहे सैलरी

जानकारी के मुताबिक, फर्जी पुलिस बनकर पुलिस विभाग से करोड़ों की ठगी करने का यह मामला छह साल पुराना है। 2019-20 में मुंबई पुलिस के इस सैलरी घोटाले को लेकर कई बड़ी चीजें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि साल 2019 और 2020 में मुंबई पुलिस ने ऐसे 10 फर्जी लोगों का खुलासा किया है, जो खुद को पुलिसकर्मी बताकर हर महीने सैलरी उठाते रहे। इन लोगों ने इस दौरान पुलिस विभाग से 6.50 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, इन फर्जी पुलिसवालों ने को मुंबई पुलिस कर्मी बताया था और लगातार सैलरी ले रहे थे। इस खुलासे मुंबई पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है, विभाग सकते में आ गई और मामले को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। माना जा रहा है कि इसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं। 

मुंबई पुलिस को किस पर शक?

क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले को लेकर आशंका जताई जा रही है कि इसमें मुंबई पुलिस के एडमिन और सैलरी विभाग की मिलीभगत भी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि एडमिन और सैलरी विभाग के कुछ कर्मचारियों ने इन फर्जी पुलिसकर्मियों फेक अटेंडेंस दिखा कर करोड़ों की सैलरी दिलवाई है। 

बताया जा रहा कि इस घोटाले का खुलासा उस वक्त हुआ जब मुंबई पुलिस का ऑडिट किया गया। इसमें करीब साढ़े 6 करोड़ रुपये के घोटाले की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने मामलें की जांच के बाद ऐसे दस लोगों को हिरासत में लिया जो खुद को पुलिसकर्मी बताकर सैलरी उठाई थी।

15 अगस्त से पहले PM मोदी का खास संदेश, बोले- हर घर तिरंगा को उत्सव की तरह मनाएं

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: PM मोदी लॉन्च करेंगे रामनाथ कोविंद की आत्मकथा, मुंबई अग्निकांड में 2 की मौत

रामनाथ कोविंद की जीवन यात्रा पर किताब, आज पीएम मोदी करेंगे Triumph of the Indian Republic का अनावरण

Weather Update: अगले कुछ घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत इन 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और अचानक बाढ़ का अलर्ट

किताबें ही नहीं, ज्ञान का नया दौर, जानें डॉ. एस. आर. रंगनाथन के 5 नियम जिन्होंने बदल दी लाइब्रेरी की दुनिया