प्राजक्ता माली व सुरेश धस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

विधायक सुरेश धस की बढ़ी मुश्किलें, महिला आयोग ने एक्ट्रेस प्राजक्ता माली की शिकायत पर पुलिस को एक्शन लेने का दिया निर्देश

भाजपा विधायक सुरेश धस ने की अपमाजनक टिप्पणी के मामले में महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने मुंबई पुलिस को अभिनेत्री प्राजक्ता माली की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने और तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

आकाश मसने

मुंबई: बीड जिले के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या का मामले में विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले ने पहले एनसीपी नेता धनंजय मुंडे की मुश्किलें बढ़ाई। अब इसमें भाजपा विधायक सुरेश धस की दिक्कतें भी बढ़ गई है। विधायक धस के खिलाफ पुलिस एक्शन ले सकती है।

महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने सोमवार को मुंबई पुलिस को अभिनेत्री प्राजक्ता माली की उस शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने और तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, जिसमें कहा गया है कि भाजपा विधायक सुरेश धस ने उनके बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी।

मराठी अभिनेत्री प्राजक्ता माली ने एक दिन पहले महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई कि विधायक सुरेश धस की अनुचित और अपमानजनक टिप्पणियों ने उनके निजी और सामाजिक जीवन को प्रभावित किया है। अभिनेत्री ने यह भी आरोप लगाया कि इन टिप्पणियों के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अपमानजनक सामग्री प्रसारित की गई।

महिला आयोग ने मुंबई पुलिस को कार्रवाई करने कहा

महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने अपने 'एक्स' हैंडल के माध्यम से सूचित किया कि आयोग को माली की शिकायत मिली है और उसने कार्रवाई शुरू कर दी है। आयोग ने कहा कि यह मामला गंभीर है और मुंबई पुलिस आयुक्त को तुरंत कार्रवाई करने तथा तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

आयोग की यह प्रतिक्रिया माली द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात करने के एक दिन बाद आयी है। फडणवीस ने माली और उनके परिवार को आश्वासन दिया कि महिलाओं का अपमान करने की किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।

एक्ट्रेस प्राजक्ता माली ने मांफी मांगने की मांग की थी

शनिवार को प्राजक्ता माली ने बीड जिले के भाजपा विधायक सुरेश धस से बीड सरपंच हत्या मामले में एनसीपी नेता एवं मंत्री धनंजय मुंडे को निशाना बनाने की कोशिश में उनका नाम घसीटने के लिए माफी मांगने की मांग की थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना