ड्रग्स की तस्करी (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

न्यू ईयर से पहले Mumbai Police का बड़ा ड्रग्स अभियान, 700 करोड़ की जब्ती

Mumbai Police Drug Crackdown: नए साल से पहले मुंबई पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ सबसे बड़ा अभियान शुरू किया है। 2025 में अब तक 700 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई हैं।

अपूर्वा नायक

Mumbai Drug Raid: नए साल के जश्न से पहले मुंबई पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और आपूर्ति के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा विशेष अभियान शुरू किया है।

पुलिस के मुताबिक वर्ष 2025 में अब तक 700 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के विभिन्न प्रकार के ड्रग्स जब्त किए जा चुके हैं, जो शहर के लिए एक साल में की गई सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है।

31 दिसंबर को होने वाले जश्न को देखते हुए मुंबई पुलिस ने शहरभर में सघन निगरानी अभियान तेज कर दिया है। पिछले एक महीने के भीतर ‘एनडीपीएस’ अधिनियम के तहत दोषी ठहराए गए 3,015 ड्रग हिस्ट्रीशीटरों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि नए साल की रात ड्रग्स की तस्करी और सप्लाई को पूरी तरह रोका जा सके।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि नए साल का जश्न पूरी तरह सुरक्षित और नशामुक्त रहे। अधिकारी ने कहा कि किसी भी कीमत पर ड्रग्स को पार्टी सर्किट तक पहुंचने नहीं दिया जाएगा और इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

न्यू ईयर से पहले 30 से ज्यादा संवेदनशील इलाकों पर निगरानी

पुलिस ने नए साल से पहले मुंबई के 30 से अधिक संवेदनशील स्थानों की पहचान की है, जहां कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इन स्थानों में नाइटलाइफ हब, तटीय इलाके, प्रमुख हाईवे और लोकप्रिय पार्टी स्पॉट शामिल हैं।

इसके अलावा इंटेलिजेंस एजेंसियों की विशेष टीमें क्लबों, संभावित रेव पार्टी स्थलों और बड़े आयोजनों पर तैनात की गई हैं। पुलिस का कहना है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी और ड्रग्स से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल