ओरहान अवात्रामणि उर्फ ऑरी (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Orry ने पूछताछ में किए कई खुलासे, ड्रग्स मामले में बड़ी हस्तियों पर गहराएगी जांच

Mumbai: 252 करोड़ मेफेड्रोन ड्रग केस में मुंबई एएनसी ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ऑरी से 8 घंटे पूछताछ की। उनके बयानों से जांच का दायरा बढ़ सकता है और कई बॉलीवुड हस्तियां भी जांच के घेरे में आ सकती है।

अपूर्वा नायक

Anti Narcotics Cell Action On Orry: मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की घाटकोपर यूनिट ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, ओरहान अवात्रामणि उर्फ ऑरी से बुधवार को करीब 8 घंटे तक कड़ी पूछताछ की है।

यह पूछताछ 252 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन ड्रग्स तस्करी मामले से जुड़ी है, जो मार्च 2024 में शुरू हुआ था। ऑरी ने पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जिनकी वजह से आने वाले दिनों में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों पर जांच का दायरा बढ़ सकता है। उन पर शिकंजा कस सकता है।

पहले भी लगा है आरोप

एएनसी ने मंगलवार को अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर से करीब 5 घंटे पूछताछ की थी। बुधवार को 252 करोड़ रुपये के कथित इग्स मामले में ऑरी को समन भेजकर बुलाया गया, वह दोपहर करीब 1:30 बजे एएनसी ऑफिस पहुंचे थे।

दावा है कि भारत और विदेश में आयोजित कई पार्टी में कथित तौर पर ड्रग्स का इस्तेमात हुआ था। ऑरी के बयानों से जांच को नई दिशा मिली है। और अब कई अन्य बड़ी हस्तियों को भी समन भेजा जा सकता है। ऑरी फैशन कंसल्टेंट फोटोग्राफर है।

यह दूसरी बार है जब ऑरी किसी नशे से जुड़े विवाद में फंसे हैं। मार्च 2024 में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ऑरी और सात अन्य लोगों के खिलाफ वैष्णो देवी मंदिर के पास कटरा स्थित एक होटल में कथित रूप से शराब पीने और मांसाहारी भोजन करने के आरोप में केस दर्ज किया था।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?