NESCO Rave Party Drugs Case (AI Generated Image) 
मुंबई

NESCO Drugs केस में बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार, मुंबई के 20 बड़े कॉलेजों को बनाया था निशाना

NESCO Center Drugs Case: मुंबई के नेस्को सेंटर में ड्रग ओवरडोज से 2 MBA छात्रों की मौत। आयोजक विहान सामल समेत 6 गिरफ्तार। जानें मुंबई की पार्टियों में फैलते ड्रग्स जाल का सच।

प्रिया जैस

NESCO Center Drugs Case Arrest: गोरेगांव पूर्व स्थित नेस्को (NESCO) सेंटर में शनिवार को आयोजित 9x9 नामक म्यूजिक पार्टी में ड्रग्स की ओवरडोज से एमबीए की पढ़ाई कर रहे एक छात्र और एक छात्रा की मौत से हड़कंप मच गया है। अब इस मामले के गरमाने के बाद पुलिस का एक्शन तेज हो गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

इस हाई-प्रोफाइल पार्टी में मुंबई के कई नामी-गिरामी 20 से अधिक कॉलेजों व संस्थानों के करीब साढ़े तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान बड़ी संख्या में युवक-युवतियां नशे में चूर थे। देर रात करीब 12:30 बजे के आसपास कुछ छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि ड्रग्स की ओवरडोज के कारण उनकी हालत गंभीर हुई।

बीमार पड़े छात्रों को तुरंत बॉम्बे अस्पताल और लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक छात्र और एक छात्रा ने दम तोड़ दिया। मृतक छात्र-छात्रा मुंबई के प्रतिष्ठित एमबीए संस्थान के छात्र बताए जा रहे हैं। मृतक युवक की पहचान विस्मत बसिन 28 वर्ष, छात्रा की उम्र श्रेया 24 वर्ष बताई जा रही है। जबकि शीतल नामक युवती अस्पताल में भर्ती है।

पार्टी का आयोजक विहान उर्फ आकाश सामल गिरफ्तार

मुंबई पुलिस के जोन 12 के डीसीपी महेश चिमटे ने कहा कि इस मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों में पार्टी का आयोजक विहान उर्फ आकाश सामल, नेस्को सेंटर के व्यवस्थापक सनी जैन, मुख्य सुरक्षा व्यवस्थापक बालकृष्ण कुरुप के अलावा कॉलेज के छात्र और कथित ड्रग्स पैडलर रौनक खंडेलवाल, आनंद पटेल और प्रतीक पांडे शामिल है।

हाल के दो महीनों में प्रमुख ड्रग्स के मामले

  • हेरोइन - 6 मामले, 8 गिरफ्तार, 59.58 लाख का माल
  • चरस - 8 मामले, 11 गिरफ्तार, 3.15 करोड़ का माल
  • गांजा - 84 मामले, 88 गिरफ्तार, 92.77 किलो, 3.83 करोड़ का माल
  • एमडी - 52 मामले, 84 गिरफ्तार, 9 किलो, 18.84 करोड़ का माल
  • कोकीन - 3 मामले, 4 गिरफ्तार, 43 ग्राम, 4.25 करोड़ का माल

पुलिस पर उठे सवाल

बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस पार्टी की भनक लोकल वनराई पुलिस स्टेशन को क्यों नहीं लगी। उनकी हद में ड्रग्स पार्टी चल रही है और वह अपने आप में मस्त हैं। बड़ा सवाल यह है कि नेस्को (NESCO) सेंटर में कई बड़े सरकारी और निजी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके बावजूद वहां इस तरह की ड्रग्स पार्टी के आयोजन की मंजूरी देने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

किन चीजों की कर रही जांच

  • इस पार्टी के आयोजन का उद्देश्य म्यूजिक कंसर्ट की आड़ में ड्रग्स पार्टी करना था।
  • किस शख्स ने पार्टी में प्रतिबंधित ड्रग्स व अन्य पदार्थों की सप्लाई की।
  • इतनी बड़ी संख्या में छात्रों की मौजूदगी और कथित रूप से खुलेआम ड्रग्स की बिक्री के बावजूद नेस्को प्रबंधन और वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने कार्रवाई क्यों नहीं की।
  • इस पार्टी का आयोजन करने वाला छात्रों को किस तरह के प्रलोभन दिए गए थे।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें