नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
मुंबई

घर की मांग को लेकर मिल मजदूरों का विधान भवन पर मोर्चा, 16 संगठन होंगे शामिल

Mumbai Mill Workers Protest: मुंबई में घरों की मांग को लेकर मिल मजदूरों ने विधान भवन पर विशाल मोर्चा निकालने का ऐलान किया है। इस आंदोलन में 16 संगठन शामिल होंगे।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Mill Workers Housing Demand: मुंबई में अपने घरों की मांग को लेकर मिल मजदूरों ने राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है। मजदूरों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को विधान भवन पर विशाल मोर्चा निकालने की घोषणा की है।

इस मोर्चे में मिल मजदूरों के 16 संगठन शामिल होंगे। यह आंदोलन गिरनी कामगार संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित किया जाएगा। मजदूर नेता सचिन अहीर इस मोर्चे का नेतृत्व करेंगे।

सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, अहीर के नेतृत्व में 9 जुलाई 2025 को शुरू किए गए आंदोलन के दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मजदूरों की सभी मांगों पर सकारात्मक फैसला लेने का आश्वासन दिया था। हालांकि मजदूर नेताओं का कहना है कि यह राहत केवल कुछ समय के लिए ही थी और बाद में सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

ट्रेड यूनियनों में नाराजगी

सरकार के इस रवैये से 16 ट्रेड यूनियनों में नाराजगी का माहौल है। राष्ट्रीय मिल मजदूर संघ के महासचिव गोविंदराव मोहिते ने बताया कि संयुक्त समिति ने 10 मार्च को विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

मुंबई में ही घर देने की मांग

मिल मजदूरों की मुख्य मांग है कि उन्हें मुंबई में ही घर दिए जाएं। इस मोर्चे में मुंबई, ठाणे सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से मिल मजदूर और उनके उत्तराधिकारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब