मुंबई मेट्रो एक्वा लाइन (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

कफ परेड से सीएसएमटी तक राहत, Mumbai Metro Line-3 ने बदल दिया ट्रैफिक का नक्शा

M Narendra Modi द्वारा उद्घाटन के अगले दिन मुंबई मेट्रो लाइन-3 (एक्वा लाइन) का संचालन यात्रियों के लिए शुरू हो गया। एक्वा लाइन ने पहले ही दिन शहर के ट्रैफिक पर सकारात्मक असर डाला।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुधवार को एक्वा लाइन का उद्घाटन करने के बाद गुरुवार को जब मुंबई मेट्रो लाइन-3 (एक्वा लाइन) का संचालन यात्रियों के लिए शुरू हुआ, तो दक्षिण मुंबई में यातायात का नक्शा बदला-बदला नजर आया।

कफ परेड से आचार्य अत्रे चौक (सीएसएमटी) तक फैली यह 33.5 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन मुंबईकरों के लिएए राहत लेकर आई। खासकर उन लोगों के लिए जो रोजाना नरीमन पॉइंट, कोलाबा या विधान भवन क्षेत्र तक बसों और टैक्सियो की भीड़ में सफर करते थे। पहले ही दिना एक्वा लाइन ने शहर की रफ्तार बढ़ा दी।

सुबह से ही सीएसएमटी और चर्चगेट स्टेशन पर यात्रियों की लंबी कतारें देखी गई। मेट्रो-3 का पहला दिन कुल मिलाकर उत्साहजनक रहा शाम 6 बजे तक 97,846, 7 बजे तक 1,18,286 और रात 9 बजे तक 1,46,087 यात्रियों ने सफर किया। यह आंकड़ा मेट्रो 3 के पिछल आरे-वलीं सेक्शन (जिसकी औसत रोजाना सवारी 75,000-76,000 के बीच भी) काफी ज्यादा है।

पहले ही दिन मेट्रो लाइन-3 (एक्वा लाइन) सुपरहिट

  • मेट्रो लाइन-3 के पूर्ण रूप से बालू हो जाने के बाद मुंबई का कुल मेट्रो नेटवर्क 80।43 किलोमीटर का हो गया है।
  • इसके साथ ही मुंबई देश की तीसरी सबसे बड़ी मेट्री नेटवर्क वाली सिटी बन गई है, जो अब चेन्नई और हैदराबाद से आगे निकल गई है, 'एक्वा लाइन' के नाम से जानी जाने वाली मेट्रो-3 में 27 स्टेशन हैं जिनमें 26 भूमिगत और एक ग्राउंड लेवल पर है।
  • पूरे कॉरिडोर की लागत 37।270 करोड़ बताई गई है, जबकि हाल में उद्‌घाटन हुए दक्षिण मुंबई के 10।99 किलोमीटर लंबे फेज 25 सेक्शन की लागत 12, 195 करोड़ है। मुंबई मेट्रो रेल कॉपीरेशन लिमिटेड के अनुसार, पहली ट्रेन सुबह 5।55 बजे और आखिरी ट्रेन रात 11:25 बजे दोनों दिशाओं से मिलेगी।

यात्रियों में उत्साह भी और थोड़ी नाराजगी भी

पहले दिन सुबह से ही स्टेशनों पर उत्सव जैसा माहौल था। यात्रियों में नए सफर को लेकर उत्साह और जिज्ञासा दोनों नजर आई। कुछ लोग अपने कैमरों से फोटो खींचते दिखे तो कुछ एग्जिट गेट ढूंढते हुए। साहिल, जो एयरपोर्ट से विधान भवन तक मेट्रो से पहुंचे, ने बताया, मैंने 11 से विधान भवन तक सिर्फ 40 मिनट में सफर किया, पसीने और धूल से भरी ट्रेन या ट्रैफिक में फंसी टैक्सी अब बीती बात है। लोगों के चेहरे पर आराम और खुशी साफ झलक रही थी। वहीं कैलाश, जी कफ परेड स्टेशन पर सवार हुए, ने कहा, पहले दिन बच्चों की भीड़ ने एस्केलेटर पर हंगामा मचा रखा था, मेट्रो प्रशासन को पंट्रेंस पर सुरक्षा बढ़ानी चाहिए। मुकुल महेश्वरी, एक अन्य यात्री ने टिकटिंग दिक्कतों पर नाराजगी जताई, मेट्रो स्टेशन के बाहर लगे QR कोड से टिकट बुक करने की कोशिश की, पर नेटवर्क नहीं था। पेमेंट के बाद टिकट भी नहीं मिला।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्कियान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता