सिरोना पैड वेडिंग मशीन (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai Metro-1 में महिला यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा, सभी स्टेशनों पर हाइजीन वेंडिंग मशीनें

Pad Vending Machine: मुंबई मेट्रो-1 ने महिला यात्रियों की सुविधा के लिए सभी 12 स्टेशनों पर मेस्ट्रुअल हाइजीन वेंडिंग मशीनें शुरू की हैं। ये मशीनें आपात स्थितियों में महिलाओं को बड़ी राहत देगी।

अपूर्वा नायक

Menstrual Hygiene Vending Machine In Mumbai Metro: मुंबई की वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर मेट्रो लाइन पर रोजाना सफर करने वाली महिला यात्रियों के लिए मुंबई मेट्रो-1 ने एक अहम और सराहनीय पहल की है।

महिलाओं की स्वच्छता जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी 12 मेट्रो स्टेशनों पर मेस्ट्रुअल हाइजीन वेंडिंग मशीनें स्थापित की गई हैं। इस पहल के तहत मुंबई मेट्रो-1 ने महिलाओं के स्वास्थ्य और मेस्ट्रुअल हाइजीन के क्षेत्र में काम करने वाली अग्रणी भारतीय ब्रांड सिरोना के साथ साझेदारी की है। इसके माध्यम से महिला यात्रियों को स्वच्छता से जुड़े जरूरी उत्पाद आसानी से उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

शौचालयों के बाहर लगाई गई मशीनें

इन मल्टी-प्रोडक्ट मेस्ट्रुअल हाइजीन वेंडिंग मशीनों को सभी स्टेशनों पर महिलाओं के शौचालयों के बाहर लगाया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महिला यात्रियों को गोपनीयता, सुविधा और सम्मान के साथ सैनिटरी उत्पाद मिल सकें।

किफायती दरों पर उपलब्ध उत्पाद

वेंडिंग मशीनों में विभिन्न प्रकार के मेस्ट्रुअल और हाइजीन उत्पाद रखे गए हैं। इन उत्पादों की शुरुआती कीमत मात्र 10 रुपये रखी गई है, ताकि हर वर्ग की महिला यात्री बिना झिझक और आर्थिक बोझ के इन्हें खरीद सके।

आपात स्थिति में मिलेगी राहत

यह सुविधा खासतौर पर ऑफिस जाने वाली महिलाओं, छात्राओं और नियमित मेट्रो यात्रियों के लिए आपात स्थितियों में बड़ी राहत साबित होगी। अचानक जरूरत पड़ने पर अब उन्हें स्टेशन से बाहर जाने या असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मेट्रो प्रशासन का बयान

मुंबई मेट्रो-1 के सीईओ श्यामंतक चौधरी ने बताया कि मेट्रो सेवाओं में महिला यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में उनकी जरूरतों को ट्रांजिट अनुभव का अहम हिस्सा बनाना जरूरी है और यह पहल उसी दिशा में एक कदम है।

पहले भी सार्वजनिक स्थानों पर समाधान

सिरोना इससे पहले भी देश के कई सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए मेस्ट्रुअल हाइजीन से जुड़े समाधान उपलब्ध करा चुकी है। मेट्रो-1 की यह पहल सुरक्षित, समावेशी और संवेदनशील सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

INDIA Bloc Protest LIVE: केरल विधानसभा में CEC को हटाने का प्रस्ताव पारित, SC में याचिका दायर करेंगे राहुल

जंतर-मंतर अब धरना स्थल नहीं...गृह मंत्रालय की सिफारिश पर बड़ा फैसला, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश

CJP से बातचीत से कतरा रही दिल्ली पुलिस! प्रोटेस्ट परमिशन पर सौरव दास के खुलासे से मची हलचल

केरल विधानसभा में CEC को हटाने के लिए प्रस्ताव पारित, EC चयन पैनल को फिर से गठित करने की मांग

कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का अखाड़ा बनने नहीं देंगे, सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शन से जुड़ी याचिका पर और क्या है?