मुंबई की मेयर रितु तावड़े को मिला धमकी भरा ईमेल सोर्स: IANS
मुंबई

मुंबई में आतंकी हमले की धमकी! मेयर रितु तावड़े और कमिश्नर अश्विनी भिड़े को कार्यालय में बम विस्फोट का ईमेल

Mumbai Bomb Threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े और आयुक्त अश्विनी भिड़े को धमकी भरा ईमेल मिला है। इसमें मेयर कार्यालय और प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर IED विस्फोट व ग्रेनेड हमले की चेतावनी दी गई।

आकाश मसने

Mumbai Mayor Ritu Tawde Bomb Threat: 26/11 आतंकी हमले की 18वीं बरसी के दिन ही मुंबई में एक बार से बम विस्फोट की धमकी मिली है। मुंबई की मेयर रितु तावड़े और नगर आयुक्त अश्विनी भिड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला। इसमें 26 नवंबर को दोपहर 1:11 बजे मेयर कार्यालय में बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है।

इस ईमेल में अगले 30 दिनों के भीतर पूरे मुंबई में ग्रेनेड हमले, और 27 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच मेट्रो स्टेशनों पर IED विस्फोट करने की चेतावनी भी दी गई है। ईमेल में यह भी दावा किया गया कि महालक्ष्मी, जलसा बंगला, साइंस और आचार्य मेट्रो स्टेशनों पर IED लगाए गए हैं।

साथ ही, इसमें खालिस्तान-समर्थक नारे और 1984 के सिख-विरोधी नरसंहार का जिक्र भी था। इसमें खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा जैसे संगठनों का उल्लेख किया गया है।

बम धमकी की मुंबई पुलिस जांच में जुटी

धमकी भरे ईमेल के बाद मुंबई पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस ने मुंबई की मेयर रितु तावड़े और नगर आयुक्त अश्विनी के कार्यालय की जांच शुरू कर दी है। साथ ही कार्यालयों और मुंबई के मेट्रो स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस साल मुंबई मेयर कार्यालय को मिली यह पांचवीं धमकी है।

हन्ना मायर नामक व्यक्ति ने भेजा धमकी भरी ईमेल

यह धमकी भरा ईमेल Hannah Maier नामक व्यक्ति ने (hannahmaier5456@gmail.com) नाम की आईडी से आया है, लेकिन ईमेल के भीतर इसकी जिम्मेदारी 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' और 'बब्बर खालसा (परमार-कनाडा)' के नाम से ली गई है।

ईमेल के अंत में इंजीनियर गुरनख सिंह (रुकन शाहवाला), डॉ. गुरनिरवैर सिंह (खान रजादा), प्रो. गुरअकाल सिंह पीएचडी (खेम करण) और प्रो. गुरंगार सिंह (जंडियाला गुरु) के नाम और पते भी लिखे गए हैं।

इसमें कथित तौर पर धमकी भरे संदेश और खालिस्तानी अलगाववादी नारे लिखे हैं। ईमेल भेजने वाले ने मुंबई में ग्रेनेड हमले करने की धमकी दी है और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के दफ्तरों तथा सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की चेतावनी दी है।

ईमेल में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का भी जिक्र

धमकी भरे ईमेल में पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का भी जिक्र किया गया है। भेजने वाले ने कथित तौर पर उनके कॉन्सर्ट वाले दिन मुंबई में हमले करने की धमकी दी है। ईमेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा जैसे संगठनों के नाम भी शामिल हैं।

आज 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 18वीं बरसी

बता दें की आज 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 18वीं बरसी है। ऐसे में मुंबई मेयर और कमिश्नर कार्यालय, मेट्रो स्टेशनों में बम विस्फाेट की धमकी से सुरक्षा अलर्ट हो गई है। 26/11 मुंबई आतंकी हमले में 166 लोगों की जान गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी कुलदीप कपूर बड़ौत से गिरफ्तार, 2023 से था उद्घोषित अपराधी

सौरव दास के खिलाफ LOC जारी, नागरिकता पर भी पड़ सकता है असर? दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का बयान

UP Election 2027: अमेठी-रायबरेली में ज्यादा मजबूत कौन है? समाजवादी पार्टी या कांग्रेस

26/11 Attack: देश के सर्वोच्च बलिदान को सलाम, देश के दिग्गजों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- जीरो टॉलरेंस

26/11 Mumbai Terror Attack: ताज होटल से CST तक, 26/11 मुंबई हमले की 9 बड़ी बातें