मुंबई लोकल में महिला को थप्पड मारने वाला आरोपी गिरफ्तार  (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

मुंबई लोकल में महिला को बेल्ट से डराने वाला हैवान गिरफ्तार, वायरल VIDEO के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा

Mumbai Local Belt Video: मुंबई Local Train में महिला से मारपीट और बेल्ट से डराने वाले आरोपी मोहम्मद रिजवान अंसारी को रेलवे पुलिस ने वायरल वीडियो के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

गोरक्ष पोफली

Mumbai Local Train Belt Assault: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक महिला यात्री के साथ बदसलूकी, मारपीट और बेल्ट से डराने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह शर्मनाक घटना बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है, जब हार्बर लाइन की एक लोकल ट्रेन गोरेगांव से CSMT की ओर जा रही थी। विवाद की शुरुआत महज एक सीट को लेकर हुई थी। बताया जा रहा है कि डिब्बे में बैठने की जगह होने के बावजूद आरोपी शख्स, महिला के बैठने या वहां आराम करने को लेकर आपत्ति जता रहा था।

थप्पड़ मारा और बेल्ट निकालकर दी धमकी

बातचीत के दौरान आरोपी ने अपना आपा खो दिया और महिला के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी महिला के पास जाकर उस पर हाथ उठाता है और उसके चेहरे पर वार करता है।

इतना ही नहीं, उसने अपनी पैंट की बेल्ट निकालकर महिला को सरेआम धमकाने की भी कोशिश की। इस दौरान डिब्बे में अन्य यात्री भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी आरोपी को रोकने का साहस नहीं दिखाया।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी रिजवान अंसारी

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रेलवे पुलिस ने इसका स्वतः संज्ञान लिया और जांच के लिए विशेष टीमें गठित कीं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान 36 वर्षीय मोहम्मद रिजवान अंसारी के रूप में हुई। पुलिस ने गोवंडी और वडाला क्षेत्रों से मिले सुरागों के आधार पर रिजवान को धर दबोचा।

कड़ी धाराओं में मामला दर्ज

रेलवे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है(

  • धारा 74: महिला की मर्यादा भंग करने के उद्देश्य से हमला करना।

  • धारा 296: अश्लील हरकतें करना।

  • धारा 115: स्वेच्छा से चोट पहुँचाना।

मुंबई रेलवे पुलिस ने इस गिरफ्तारी के साथ स्पष्ट संदेश दिया है कि वे यात्रियों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं। किसी भी प्रकार के गैर-कानूनी कृत्य या छेडछाड करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने अपील की है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में यात्री तत्काल रेलवे हेल्पलाइन नंबर 1512 पर संपर्क करें।

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...