रविवार को मध्य रेल का मेगा ब्लॉक (सोर्स: AI)
मुंबई

Mumbai Local Mega Block: ठाणे-कल्याण रूट पर कल सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक ब्लॉक, यात्रा से पहले जाचें अपडेट

Mumbai Local Mega Block On Sunday: मुंबई मंडल में रविवार को मेगा ब्लॉक के कारण ठाणे-कल्याण मेन लाइन और पनवेल-वाशी हार्बर व ट्रांस-हार्बर लाइन पर कई लोकल सेवाएं रद्द और ट्रेनें डायवर्ट रहेंगी।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • ठाणे-कल्याण के बीच सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक ब्लॉक।

  • पनवेल-वाशी हार्बर लाइन पर सुबह 11:05 से शाम 4:05 बजे तक सेवाएं प्रभावित।

  • ट्रांस-हार्बर लाइन पर भी कई सेवाएं रद्द रहेंगी; कुछ विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी।

Thane Kalyan Panvel Vashi Updates: मध्य रेल के मुंबई मंडल में रविवार को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए उपनगरीय रेल नेटवर्क पर मेगा ब्लॉक लिया जाएगा।

इस दौरान मेन लाइन पर ठाणे और कल्याण के बीच पांचवीं एवं छठी लाइन पर काम होगा। वहीं, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर पनवेल-वाशी खंड में भी रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

ठाणे-कल्याण पर 1 बजे तक ब्लॉक

मेन लाइन पर ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच पांचवीं और छठी लाइन पर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। रेलवे के अनुसार, प्रभावित ट्रेनों के गंतव्य तक पहुंचने में लगभग 10 से 15 मिनट की देरी हो सकती है।

अप दिशा की ये ट्रेनें होंगी डायवर्ट

ब्लॉक के दौरान ठाणे-कल्याण खंड में अप दिशा की 22226 सोलापुर-सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस,11010 पुणे-सीएसएमटी सिंहगढ़ एक्सप्रेस,12124 पुणे-सीएसएमटी डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस, 12126 पुणे-सीएसएमटी प्रगति एक्सप्रेस,12134 मंगलुरु-सीएसएमटी एक्सप्रेस- 13201 राजगीर-एलटीटी जनता एक्सप्रेस,17221 काकीनाडा पोर्ट-एलटीटी एक्सप्रेस,12168 बनारस-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस,12321 हावड़ा-सीएसएमटी मुंबई मेल,

12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस, 11014 कोयंबटूर-एलटीटी एक्सप्रेस, 17611 नांदेड़-सीएसएमटी राज्यरानी एक्सप्रेस,22160 चेन्नई-सीएसएमटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस डायवर्ट होंगी।

दिवा-कोपर के बीच एमईएमयू सेवा प्रभावित

मध्य रेल का मेगा ब्लॉक के कारण दिवा और कोपर स्टेशनों के बीच एमईएमयू सेवाएं रद्द रहेंगी। वसई रोड से सुबह 9:50 बजे चलने वाली ट्रेन संख्या 61003 वसई रोड-दिवा एमईएमयू को कोपर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा, दिवा से सुबह 11:30 बजे चलने वाली ट्रेन संख्या 61004 दिवा-वसई रोड एमईएमयू को कोपर स्टेशन से सुबह 11:45 बजे शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।

हार्बर लाइन पर पनवेल-वाशी खंड में ब्लॉक

हार्बर लाइन पर पनवेल और वाशी के बीच अप एवं डाउन सेवाएं, पोर्ट लाइन को छोड़कर, सुबह 11:05 बजे से शाम 4:05 बजे तक प्रभावित रहेंगी। अप दिशा: पनवेल से सीएसएमटी की ओर जाने वाली हार्बर लाइन की सेवाएं सुबह 10:33 बजे से दोपहर 3:49 बजे तक रद्द रहेंगी। डाउन दिशा: सीएसएमटी से बेलापुर/पनवेल की ओर जाने वाली सेवाएं सुबह 9:45 बजे से दोपहर 3:12 बजे तक रद्द रहेंगी।

ट्रांस-हार्बर लाइन की सेवाएं भी रहेंगी रद्द

ट्रांस-हार्बर लाइन पर भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अप दिशा: पनवेल से ठाणे जाने वाली सेवाएं सुबह 11:02 बजे से दोपहर 3:53 बजे तक रद्द रहेंगी। डाउन दिशा: ठाणे से पनवेल जाने वाली सेवाएं सुबह 10:01 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक रद्द रहेंगी।

ब्लॉक के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए सीएसएमटी मुंबई-वाशी खंड पर विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा, ठाणे-वाशी/नेरुल के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। पोर्ट लाइन पर भी रेल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को कोर्ट में किया गया पेश, दिल्ली में आज फिर लेफ्ट का प्रदर्शन

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग

बाहरी ताकतों ने पैदा की अनिश्चितता, CJI सूर्यकांत का NLSIU दीक्षांत समारोह में बड़ा बयान; छात्रों की तारीफ की

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO

Dussehra School Holidays 2026: दशहरे पर कहीं 3 तो कहीं 13 दिन की छुट्टी! जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे स्कूल