साइबर धोखाधड़ी, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: AI
मुंबई

मुंबई में 61 वर्षीय रिटायर्ड LIC अधिकारी से 97.70 लाख की ऑनलाइन ठगी, शेयर बाजार में भारी रिटर्न का दिया लालच

Crime News Mumbai: मुंबई में LIC के सेवानिवृत्त अधिकारी से फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए 97.70 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। नॉर्थ साइबर पुलिस ने 3 ठगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

रूपम सिंह

LIC Retired Officer Cyber Fraud Mumbai: शेयर बाजार में निवेश पर भारी रिटर्न का लालच देकर 61 वर्षीय एलआईसी सेवानिवृत्त अधिकारी से 97.70 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। मुंबई साइबर पुलिस के नॉर्थ डिवीजन ने इस मामले में तीन अज्ञात जालसाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों ने एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय ब्रांड के नाम का कथित तौर पर दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए पीड़ित को अपने जाल में फंसाया।

फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ मामला

पुलिस के अनुसार, घटना की शुरुआत 17 जुलाई को हुई। पीड़ित ने फेसबुक पर शेयर बाजार से संबंधित एक विज्ञापन देखा। शेयर बाजार में निवेश और बेहतर रिटर्न का दावा करने वाले इस विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया गया।

5 से 20 प्रतिशत रिटर्न का दावा

व्हाट्सऐप ग्रुप में रानी देशमुख और संजय सिंह नाम के कथित एडमिन खुद को शेयर बाजार के विशेषज्ञ के तौर पर पेश कर रहे थे। आरोप है कि दोनों पीड़ित को रोजाना 5 से 20 प्रतिशत तक रिटर्न मिलने का दावा करते थे। भारी मुनाफे के लालच में पीड़ित जालसाजों के बताए तरीके से निवेश करने लगा।

फर्जी ग्रुप के जरिए बनाया शिकार

जालसाजों ने कथित तौर पर एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय ब्रांड का नाम और पहचान इस्तेमाल कर निवेश को भरोसेमंद दिखाने की कोशिश की। फर्जी व्हाट्सऐप ग्रुप में लगातार निवेश से जुड़े संदेश और रिटर्न के दावे किए जाते थे। इससे पीड़ित को निवेश योजना वास्तविक होने का भरोसा हुआ।

97.70 लाख रुपये की ठगी

आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर जालसाजों ने 61 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी से कुल 97.70 लाख रुपये की रकम अलग-अलग माध्यमों से निवेश के नाम पर हासिल कर ली। बाद में जब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने साइबर पुलिस से संपर्क किया।

साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR

शिकायत के आधार पर मुंबई साइबर पुलिस के नॉर्थ डिवीजन ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सोशल मीडिया विज्ञापन, व्हाट्सऐप ग्रुप और कथित एडमिन से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और ठगी की रकम के लेनदेन का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत