लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई में लालबाग के राजा के पंडाल के पास दर्दनाक हादसा,करंट लगने से 8 साल की बच्ची समेत 2 की मौत; 4 घायल

Mumbai Lalbaug Pandal Electrocution Tragedy: मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के पास अस्थायी पेयजल स्टॉल में करंट उतरने से 8 वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। चार अन्य घायल हुए हैं।

मनीषा बोंदरे

Mumbai Lalbaug Accident Electric Shock: मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के प्रवेश द्वार के पास अस्थायी पेयजल और शीतल पेय स्टॉल में करंट उतरने से 8 वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं।

गणपति उत्सव के दौरान करंट लगने से मौत

मुंबई के लालबाग में गणपति उत्सव के दौरान देर रात बड़ा हादसा हो गया। दत्ताराम लाड मार्ग स्थित गणपति पंडाल के प्रवेश द्वार के पास लगाए गए अस्थायी पेयजल और शीतल पेय स्टॉल में करंट उतरने से 8 वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई।हादसे में चार अन्य लोग भी करंट की चपेट में आए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पंडाल के प्रवेश द्वार के पास हुआ हादसा

अधिकारियों के अनुसार घटना देर रात कालाचौकी क्षेत्र के दत्ताराम लाड मार्ग स्थित दिग्विजय मिल चॉल में महागणपति उत्सव मंडल के प्रवेश द्वार के पास हुई।

बताया गया कि पंडाल के प्रवेश द्वार के पास अस्थायी रूप से पेयजल और शीतल पेय का स्टॉल लगाया गया था। इसी स्टॉल में शॉर्ट सर्किट के बाद करंट उतर आया। देखते ही देखते वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए।

8 वर्षीय रागिनी की मौत

करंट की चपेट में आई रागिनी घनश्याम यादव (8) को तत्काल भायखला स्थित मसीना अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

चार घायल, दूसरी महिला की भी मौत

गणपति उत्सव के दौरान अधिकारियों के मुताबिक हादसे में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इनमें किरण अकबर नाईक (19), तन्त्री नरेश हांडे (19) और साहिल संदीप तारे (19) का अस्पताल में उपचार जारी है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

दो अन्य घायलों को ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया। वहां सुजाता को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या दो हो गई है।

शॉर्ट सर्किट के बाद स्टॉल में उतरा करंट

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा शॉर्ट सर्किट के बाद हुआ। पंडाल के पास अस्थायी स्टॉल में बिजली का करंट आने की वजह से वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आए।

गणपति उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच हुए इस हादसे ने अस्थायी स्टॉल और बिजली कनेक्शन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर संबंधित एजेंसियों की ओर से जांच की जा रही है।

Monsoon Update: मानसून की वापसी के बीच बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

UNGA के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, वैश्विक शांति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया