मुंबई के लालबाग में पूनम बिल्डिंग में लगी आग सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

Mumbai Fire News: मुंबई के लालबाग में 10 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां तैनात

Mumbai Lalbaug Fire Incident: मुंबई के लालबाग स्थित चिवड़ा गली की पूनम बिल्डिंग की 10वीं मंजिल पर गुरुवार सुबह आग लग गई। मुंबई अग्निशमन दल ने इसे लेवल-1 घोषित कर बुझाने का काम शुरू कर दिया है।

अखिलेश तिवारी, आकाश मसने

Mumbai Chivda Galli Lalbaug Fire Incident: मुंबई के लालबाग स्थित चिवड़ा गली में पूनम बिल्डिंग में गुरुवार, 19 नवंबर को आग लगने की घटना सामने आई। बीएमसी के मुंबई अग्निशमन दल (MFB) को सुबह 10:16 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग बिल्डिंग की 10वीं मंजिल पर लगी है। यह इमारत ग्राउंड प्लस 10 मंजिल की है।

सुबह 10:50 बजे अग्निशमन दल ने आग को लेवल-1 घोषित किया। मौके पर दमकल की 3 फायर इंजन, 1 फायर टैंकर, 2 जंबो टैंकर, 1 हाई राइज फायर फाइटिंग व्हीकल, 1 ब्रीदिंग अपरेटस वैन, 1 टर्न टेबल लैडर, 1 एडवांस्ड लाइटिंग प्लांट और अन्य दमकल वाहन तैनात किए गए हैं।

घटनास्थल पर मुंबई पुलिस और 108 एंबुलेंस तैनात

घटनास्थल पर मुंबई पुलिस, 108 एंबुलेंस, बीएमसी के संबंधित विभागों के कर्मचारी, बेस्ट के कर्मचारियों और स्थानीय वार्ड के कर्मचारियों के भी मौजूद हैं। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पूनम बिल्डिंग में आग लगने का क्या है कारण?

मुंबई के लालबाग स्थित चिवड़ा गली में पूनम बिल्डिंग के दसवें मंजिल पर आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बीएमसी अधिकारी और मुंबई पुलिस की जांच के बाद ही आग के सही कारणों का पता लग पाएगा, जिसके लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।

कुर्ला में 13 मंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग

बता दें कि पिछले महीने मुंबई के कुर्ला इलाके में स्थित एक 13 मंजिला रिहायशी इमारत की इलेक्ट्रिकल डक्ट में अचानक भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में 3 बच्चों समेत कुल 9 लोग घायल हो गए थे। नगर निगम और दमकल विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में तड़के लगी आग

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह करीब 6:53 बजे की है। कुर्ला पश्चिम में स्थित कोहिनूर एचडीआईएल बिल्डिंग नंबर 5 में अचानक आग लगी।

आग लगने का मुख्य कारण इलेक्ट्रिकल वायरिंग और डक्ट को बताया गया था, जिसके जरिए आग तेजी से ऊपर की मंजिलों की तरफ फैलने लगी। सुबह-सुबह अचानक हुए इस हादसे से इमारत में रहने वाले लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ, SEIAA ने दी मंजूरी; ₹375.33 करोड़ से बनेगा 3,000 मीटर लंबा रनवे

रानी लक्ष्मीबाई: मातृशक्ति के साहस की वह गाथा, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

रिकोव वेंचर्स ने जुटाए 56.25 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र-कर्नाटक में रिसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार