प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Fraud: सोशल मीडिया पर दोस्ती पड़ी भारी, पढ़े-लिखे युवक से 10 लाख की ठगी

Mumbai News: कुर्ला में सोशल मीडिया पर दोस्ती के बहाने एक युवक से करीब 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने रेप केस की धमकी दी।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: कुर्ला में सोशल मीडिया पर मिली एक लड़की द्वारा झूठे कारण और धमकी देकर एक पढ़े-लिखे युवक से 10 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। इस मामले में ठगे गए युवक ने कुर्ला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कुर्ला पश्चिम में रहता है और कुर्ला इलाके में उसका अपना बिजनेस है। कुछ दिन पहले उसने सोशल मीडिया पर एक लड़की से दोस्ती करने का विज्ञापन देखा।

विज्ञापन खोलने के कुछ ही देर में उसे एक अनजान मोबाइल नंबर से कॉल आया। लड़की ने मैसेज भेजकर उसे अपना परिचय दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने उससे मिलने की इच्छा जताई। इस दौरान लड़की ने अलग-अलग कारण बताकर उससे पहले 10,000 रुपए ले लिए।

पिता की बीमारी का बहाना कर लुटे पैसे

कुछ दिनों बाद, उसने उससे प्यार का नाटक किया और यह कहकर और पैसे ऐंठ लिए कि उसके पिता बीमार हैं। कुछ दिनों बाद उसने शिकायत करने वाले से यह कहकर और पैसे लिया कि उसके पिता की मौत हो गई है। आरोपी लड़की ने 9 लाख 85 हजार रुपार ले लिए थे। हालांकि, कुछ दिनों बाद शिकायत करने वाले ने पैसे भेजने से मना कर दिया। इस वजह से आरोपी लड़की ने उसे रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित युवक कुर्ला पुलिस स्टेशन गया और लड़की के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी लड़की की तलाश कर रही है।

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री नड्डा और CM फडणवीस, मोहन यादव ने की इंडिया केम 2026 की शुरुआत