हिरासत में आरोपी (सोर्स: आईएएनएस) 
मुंबई

डॉक्टर के रूप में दरिंदा! मुंबई में महिला मरीज से अश्लील हरकत करने वाला डॉ. पार्थो प्रणय गिरफ्तार

Kurla Polyclinic Case: मुंबई के कुर्ला में आंखों की जांच कराने गई महिला से डॉक्टर ने की छेड़छाड़। विनोबा भावे नगर पुलिस ने आरोपी डॉ. पार्थो प्रणय बख्शी को किया गिरफ्तार।

गोरक्ष पोफली

Kurla Doctor Partho Pranay Arrested: मुंबई में आंखों की जांच कराने गई एक महिला के साथ डॉक्टर द्वारा छेड़छाड़ और अश्लील व्यवहार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मुंबई के कुर्ला पश्चिम इलाके में स्थित एक मल्टीस्पेशलिस्ट पॉलीक्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में यह घटना घटी। पीड़ित महिला आंखों की सामान्य जांच कराने पहुंची थी। क्लिनिक में मौजूद डॉक्टर पार्थो प्रणय बख्शी ने शुरू में सामान्य व्यवहार किया, लेकिन अकेले में महिला के साथ गंदी बातें करने लगा। डॉक्टर ने महिला को अश्लील कमेंट्स किए और जांच के बहाने उसके साथ गलत बर्ताव शुरू कर दिया।

विनोबा भावे नगर पुलिस ने आरोपी डॉ. पार्थो प्रणय को किया गिरफ्तार

महिला के अनुसार, डॉक्टर ने अचानक उसे गलत तरीके से छूना शुरू किया। महिला ने बताया कि इस अपमानजनक और अश्लील हरकत से उसे बेहद लज्जा और गुस्सा महसूस हुआ। वह तुरंत वहां से बाहर निकली और घर जाकर अपने परिवार को पूरी घटना बताई। परिवार के सहयोग से महिला ने विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई करते हुए डॉ. पार्थो प्रणय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो महिलाओं के सम्मान और गरिमा के खिलाफ अपराध की श्रेणी में आता है।

'सम्मानित पद पर बैठे व्यक्ति से ऐसी उम्मीद नहीं थी

पुलिस जांच में पता चला कि क्लिनिक में घटना के वक्त अन्य स्टाफ भी मौजूद थे, लेकिन घटना के दौरान डॉक्टर ने महिला को अलग कमरे में बुलाया था। पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा, मैं आंखों की जांच कराने गई थी। मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि डॉक्टर जैसे सम्मानित पद पर बैठा व्यक्ति इस तरह का व्यवहार करेगा। मैं बहुत डर गई थी और शर्म से सिर नीचे कर लिया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कोई शिकायत तो नहीं आई थी।

आरोपी डॉक्टर का लाइसेंस हो रद्द

दूसरी ओर, इस घटना से पूरे इलाके में मेडिकल प्रैक्टिस पर सवाल उठने लगे हैं। महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ता इस मामले को अदालत तक ले जाने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि ऐसे डॉक्टरों का लाइसेंस रद्द कर देना चाहिए।

- एजेसी की रिपोर्ट से

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा