नाबालिगों से जुड़े यौन अपराध (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai में नाबालिगों से जुड़े यौन अपराधों पर सवाल, जागरूकता की मांग

Juvenile sexual abuse: क्रांति नगर में नाबालिग से जुड़े यौन अपराध का कथित वीडियो वायरल होने से चिंता बढ़ी है। पुलिस शिकायत न होने के बावजूद नागरिकों ने सख्त कार्रवाई और जागरूकता अभियान की मांग की है।

अपूर्वा नायक

Mumbai Crime News In Hindi: कांदिवली पश्चिम के लालजी पाड़ा इलाके में नाबालिग लड़के द्वारा कथित तौर पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आने के बाद पूरे शहर में चिंता का माहौल है।

यह घटना अभी थमी भी नहीं थी कि कुरार पुलिस स्टेशन के अंतर्गत क्रांति नगर इलाके से जुड़ा एक और गंभीर मामला चर्चा में आ गया है। सूत्रों के अनुसार, क्रांति नगर इलाके में 13-14 साल के एक नाबालिग बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया, विशेषकर व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में कथित तौर पर देखा जा सकता है कि एक नाबालिग, पांच साल के एक बच्चे के साथ दुष्कर्म कर रहा है। हालांकि इस संबंध में अब तक कुरार पुलिस स्टेशन में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और न ही पुलिस के संज्ञान में कोई मामला आधिकारिक रूप से आया है।

जागरूकता अभियान की जरूरत

  • जागरूक नागरिकों और अभिभावकों में डर है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो लालजी पाड़ा जैसी घटनाएं भविष्य में कहीं भी घटित हो सकती है। नशीले पदार्थों की आसान उपलब्धता, मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के जरिए अश्लील कटेंट तक पहुंच तथा पारिवारिक निगरानी की कमी को इसका बड़ा कारण माना जा रहा है।
  • इन घटनाओं से स्थानीय जागरूक नागरिकों में इस बात को लेकर भय व्याप्त है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो भविष्य में लालजी पाड़ा जैसी और भी घटनाए घटित हो सकती है, स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाए, सोशल मीडिया पर वायरल आपतिजनक सामग्री पर तुरंत कार्रवाई करें और बच्चों व अभिभावकों के लिए जागरूकता अभियान चलाए।

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा

पंजाब के लहरागागा में बड़ा हादसा, काम कर रहीं महिला मजदूरों को कार ने रौंदा; 8 की मौत

Kolkata Puja Stampede: पूजा के बीच भगदड़ से 17 लोगों की मौत, आयोजकों को 10 दिन की पुलिस हिरासत

E20 Petrol: सरकार ने गन्ने के रस, शुगर सिरप और गुड़ से बने इथेनॉल पर लगाई रोक, नए टेंडर में कई बदलाव शामिल

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश और तूफानी हवाओं पर बड़ा अपडेट