मुंबई

Mumbai High Court का बड़ा फैसला: सेटलमेंट योजना में करदाताओं को मिलेगा पूरा रिफंड

मुंबई उच्च न्यायालय ने सेटलमेंट योजना के तहत करदाताओं को पूरा रिफंड देने का बड़ा फैसला सुनाया है। जानें इस निर्णय का क्या मतलब है और कैसे मिलेगा लाभ।

रूपम सिंह

Mumbai High Court News: मुंबई उच्च न्यायालय ने सेटलमेंट योजना में करदाताओं को पूरा रिफंड देने का बड़ा फैसला सुनाया है। इस निर्णय से पुराने कर बकाया मामलों में राहत मिलने की संभावना है।

उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि अमनेस्टी या सेटलमेंट योजना के तहत बकाया निपटान के लिए करदाता द्वारा आवेदन करने के बाद सरकार को उनके पुराने कर रिफंड को नए कर बकाया से सेट ऑफ करने का अधिकार नहीं है।

इस निर्णय के परिणामस्वरूप राज्य के हजारों करदाताओं को राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। न्यायालय ने यह निर्णय एक मामले की सुनवाई के दौरान सुनाया, जिसमें प्रेसिडेंट ट्रेड एंड एक्ज़िम कॉर्पोरेशन ने याचिका दाखिल की थी।

न्यायालय ने कहा कि सेटलमेंट या अमनेस्टी योजना एक स्वतंत्र कानून है। एक बार करदाता ने इस योजना के तहत बकाया का निपटान कर लिया, तो वह बकाया से मुक्त हो जाता है।

इस निर्णय के तहत न्यायालय ने 18 अप्रैल 2024 को कर विभाग द्वारा दिया गया आदेश रद्द कर दिया।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Delhi Riots Case: अंकित शर्मा हत्याकांड केस में दिल्ली HC पहुंचे आरोपी, कड़कड़डूमा कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

हरियाणा में अक्टूबर से शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’, नागरिक देंगे सरकारी व्यवस्था सुधारने के सुझाव

मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च

धर्म और जीवनसाथी चुनना निजी हक, आगरा धर्मांतरण कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; पुलिस की कार्रवाई पर उठा सवाल