मुंबई हेल्थ एक्सपो के द्वौरान शिवसेना की राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता शायना एन. सी. (फोटो नवभारत)
मुंबई

सेहत का मेला: श्रीअन्न से आयुर्वेद तक, मुंबई में आरोग्य प्रदर्शनी का आगाज; मुफ्त जांच का भी इंतजाम

Mumbai Health Expo: मुंबई के नेहरू केंद्र में 'भारत आरोग्य और सुदृढ़ता प्रदर्शनी 2026' शुरू हुई। दो दिवसीय एक्सपो में आयुर्वेद, जैविक आहार, श्रीअन्न और मुफ्त स्वास्थ्य जांच की सुविधा है।

आलोक उमाकृष्ण

Ayurveda Organic Food And Healthy Living: लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और पौष्टिक खान-पान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मुंबई में 'भारत आरोग्य और सुदृढ़ता प्रदर्शनी 2026' शुरू हुई है।

वरली स्थित नेहरू केंद्र में शनिवार को प्रदर्शनी के सातवें संस्करण का शुभारंभ शिवसेना की राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता शायना एन. सी. ने किया। दो दिवसीय प्रदर्शनी में आयुर्वेद, जैविक आहार, स्वास्थ्य उत्पाद और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।

श्रीअन्न को बढ़ावा देने पर जोर

प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद शिवसेना की राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता शायना एन. सी. ने विभिन्न दालानों का दौरा किया। उन्होंने यहां लगाए गए अलग-अलग स्टॉल पर पहुंचकर प्रदर्शकों और उद्यमियों से बातचीत की तथा उनके उत्पादों और कार्यों की जानकारी ली।

शायना एन. सी. ने स्वास्थ्य, प्राकृतिक उत्पादों और बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस वर्ष आयोजित प्रदर्शनी में ‘श्रीअन्न’ यानी मोटे अनाज से तैयार किए जाने वाले पौष्टिक उत्पादों को विशेष महत्व दिया गया है। प्रदर्शनी में लोगों को मोटे अनाज से बने विभिन्न खाद्य उत्पादों की जानकारी दी जा रही है।

शायना एन. सी. ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से श्रीअन्न को बढ़ावा देने की पहल का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। इससे लोगों में पौष्टिक और पारंपरिक अनाज के प्रति रुचि बढ़ी है। उन्होंने स्वस्थ खान-पान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर भी जोर दिया।

नागरिकों के लिए मुफ्त सुविधाएं

निवारक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रदर्शनी में नागरिकों के लिए कई उपयोगी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। एक्सपो में आने वाले लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच कराने का अवसर मिलेगा।

इसके अलावा, विशेषज्ञों से स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली को लेकर मार्गदर्शन भी प्राप्त किया जा सकता है। प्रदर्शनी में जैविक खाद्य पदार्थों और प्राकृतिक उत्पादों की जानकारी भी दी जा रही है, जिससे लोग स्वस्थ खान-पान के विकल्पों को समझ सकें।

शायना एन. सी. ने मुंबईकरों से सप्ताहांत के दौरान प्रदर्शनी में पहुंचकर इन सुविधाओं का लाभ उठाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक होने की अपील की।

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग