अल्फानेऑन ग्रुप के डायरेक्टर अमित उपाध्याय (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई में फर्जी कंपनियों से किया 40 करोड़ का GST घोटाला, अल्फानेऑन ग्रुप के डायरेक्टर अमित उपाध्याय गिरफ्तार

Mumbai GST Fraud: मुंबई जीएसटी विभाग ने बिना किसी वास्तविक लेन-देन के ₹40 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) हड़पने के आरोप में 'अल्फानेऑन ग्रुप' के डायरेक्टर अमित उपाध्याय को गिरफ्तार किया है।

आकाश मसने

Mumbai GST Fraud Case Amit Upadhyay Arrest: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से बड़ा GST घोटाला सामने आया है। बनावटी जीएसटी बिल तैयार कर लगभग 40 करोड़ रुपये की आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में मुंबई जीएसटी विभाग ने अमित उपाध्याय को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अमित उपाध्याय 8 से अधिक कंपनियों के डायरेक्टर हैं और फर्जी दस्तावेजों व नकली लेनदेन के जरिए करोड़ों रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) अवैध रूप से प्राप्त किया गया।

पुलिस और ED में शिकायत दर्ज

डीजीजीआई की जांच में सामने आया है कि बिना किसी वास्तविक वस्तु या सेवा की आपूर्ति के फर्जी इनवॉइस के माध्यम से आईटीसी लिया गया। इस मामले में उपाध्याय के खिलाफ एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन और प्रवर्तन निदेशालय (ED) में भी शिकायत दर्ज की गई है। एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में अनिस खान ने भी अमित उपाध्याय के खिलाफ आर्थिक धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश की शिकायत दर्ज कराई है।

8 कंपनियों के डायरेक्ट है अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय अल्फानिऑन टेकसॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (ATPL) और 'अल्फानेऑन ग्रुप' की अन्य 7 कंपनियों के डायरेक्टर और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता हैं। उन्हें 14 मई 2026 को दोपहर 1:15 बजे मुंबई में वरिष्ठ आसूचना अधिकारी चंद्रशेखर तिवारी ने गिरफ्तार किया। आरोप है कि उपाध्याय ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बिना किसी वास्तविक वस्तु या सेवा के लेनदेन के केवल फर्जी बिल तैयार कर नियमों के विरुद्ध आईटीसी प्राप्त किया और उसे आगे ट्रांसफर किया।

20.19 करोड़ का फर्जी इनपुट टैक्स

जांच में यह भी सामने आया है कि उनकी कंपनी एटीपीगल ने अस्तित्वहीन या बंद हो चुके सप्लायर्स से लगभग 20.19 करोड़ रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त किया। अब तक की जांच के अनुसार पूरे नेटवर्क के जरिए लगभग 37.67 करोड़ रुपये का अवैध आईटीसी हासिल किया गया और करीब 40.29 करोड़ रुपये का फर्जी आईटीसी अन्य कंपनियों को आगे पास किया गया। इस धोखधड़ी के कारण सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है।

जीएसटी विभाग ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। 40 करोड़ रुपये की आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में और भी कई खुलासे हो सकते हैं। इस मामले में मुंबई पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी आरोपी अमित उपाध्याय को गिरफ्तार कर पूछताछ कर सकती है।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें