मुंबई-गोवा हाइवे पर लगा ट्रैफिक जाम (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई-गोवा हाईवे पर भारी जाम: होली के लिए कोंकण जा रहे लोगों की 3 KM लंबी कतार, जानें कब तक मिलेगी राहत?

Mumbai-Goa Highway Traffic Jam: होली के त्यौहार पर मुंबई से कोंकण जा रहे यात्रियों के कारण मुंबई-गोवा हाईवे पर मानगांव और इंदापुर के पास 3 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है।

आकाश मसने

Mumbai-Goa Highway Traffic Update: होली के महापर्व पर अपने गांव जाने की चाह रखने वाले मुंबईकरों के लिए शनिवार का दिन मुश्किल भरा रहा। मुंबई-गोवा राजमार्ग पर मानगांव और इंदापुर के पास भारी ट्रैफिक जाम देखा गया, जहां वाहनों की कतारें लगभग 3 किलोमीटर तक लंबी हो गईं। कोंकण क्षेत्र के निवासी बड़ी संख्या में होली मनाने के लिए अपने पैतृक गांवों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे इस प्रमुख मार्ग पर दबाव काफी बढ़ गया है।

अगले 3 दिनों तक रह सकता है जाम

यातायात पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, त्यौहार की भीड़ के कारण अगले तीन दिनों तक राजमार्ग पर ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि चिलचिलाती धूप के बीच सैकड़ों वाहन रेंगने को मजबूर हैं और यात्री घंटों से फंसे हुए हैं। प्रशासन यातायात को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वाहनों की भारी संख्या के आगे व्यवस्था बौनी साबित हो रही है।

इंदापुर-मानगांव क्यों बना है 'बॉटलनेक'?

राजमार्ग का इंदापुर-मानगांव खंड लंबे समय से भीषण जाम के लिए कुख्यात रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि हाईवे मानगांव शहर के घने और भीड़भाड़ वाले इलाके से होकर गुजरता है, जहाँ सड़क चौड़ीकरण करना काफी कठिन कार्य है। इस समस्या को स्थायी रूप से हल करने के लिए प्रशासन एक 'बाईपास' सड़क का निर्माण कर रहा है। वर्तमान में इस बाईपास का काम चल रहा है और इसके पूरा होने के बाद ही यात्रियों को इस जाम से हमेशा के लिए मुक्ति मिल पाएगी।

मई 2026 तक पूरा होगा हाईवे का काम

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में विधानसभा में सूचित किया कि मुंबई-गोवा हाईवे का बहुप्रतीक्षित चौड़ीकरण कार्य इस साल मई तक पूरा कर लिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री शिवेंद्र राजे भोसले ने बताया कि इंदापुर-मानगांव बाईपास को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में चार-लेन का काम पूरा हो जाएगा। आंकड़ों के अनुसार, पनवेल और झाराप के बीच 437.88 किलोमीटर के कुल हिस्से में से 417 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। शेष 18 किलोमीटर का काम अगले महीने तक पूरा होने की उम्मीद है।

यह मार्ग कोंकण की जीवनरेखा है, लेकिन सुरक्षा एक बड़ी चिंता बनी हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल मार्च से दिसंबर के बीच इंदापुर-कासेडी सुरंग खंड पर 44 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 23 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, सरकार का दावा है कि पिछले पांच वर्षों की तुलना में मृत्यु दर में कमी आई है।

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित