फ्री फायर गेम की ID बनी विवाद की वजह (सोर्स: AI)
मुंबई

मुंबई में Free Fire गेम की ID को लेकर विवाद, युवक के गले पर चाकू से जानलेवा हमला; तीन गिरफ्तार

Mumbai Free Fire ID Dispute: मुंबई के कालीना में Free Fire गेम की ID को लेकर विवाद में युवक के गले पर चाकू से हमला किया गया। वाकोला पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आलोक उमाकृष्ण

Free Fire ID Dispute 3 Accused Arrested In Mumbai: ऑनलाइन 'फ्री फायर' गेम की आईडी को लेकर हुए विवाद में एक युवक की जान पर बन आई। सांताक्रुज-पूर्व स्थित कालीना इलाके में घटित उक्त घटना में पीड़ित युवक के गले पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है।

30 सितंबर की आधी रात को हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

चर्च की सीढ़ियों के पास वारदात

मुंबई शहर के सांताक्रुज-पूर्व स्थित कालीना इलाके में ऑनलाइन Free Fire गेम की ID को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। 30 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे कुंची कुर्वे नगर स्थित सेंट रॉक चर्च की सीढ़ियों के पास कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई।

विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने दिलशाद शाह नाम के युवक पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान चाकू दिलशाद के गले पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल दिलशाद को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने की कार्रवाई

सलमान फारूक शाह की शिकायत के आधार पर वाकोला पुलिस ने मामले में अरबेज शाह, मुसाहिद वकील अहमद खान, कौसर अली जमील शाह और अनस सैयद के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों में से मुसाहिद वकील अहमद खान, अरबेज शाह और कौसर अली जमील शाह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में नामजद अन्य आरोपी अनस सैयद की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के पीछे के विवाद, हमले में शामिल लोगों की भूमिका और अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाने के लिए वाकोला पुलिस आगे की जांच कर रही है।

अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, 51000 रुपये भत्ता और विदेश घूमने का मौका, जानें किस राज्य ने बढ़ाई सुविधा

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

चक्रवात 'अकवान' का ट्रेनों पर भी पड़ा असर, वंदे भारत समेत 39 ट्रेनें अचानक रद्द

चक्रवात Akvan का लैंडफॉल शुरू, अगले 3 घंटे बेहद अहम; ओडिशा-आंध्र तट पर हाई अलर्ट, इंडिगो की उड़ानें प्रभावित

Aaj Ka Mausam: श्रीनगर में पारा -0.2°C पहुंचा; दिल्ली-यूपी में कोहरा और विदर्भ-MP में बारिश का अलर्ट