मुंबई में दिवाली पर पटाखों से आग (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

किसी के लिए दिवाली का मजा, तो किसी के लिए आगजनी की वजह! मुंबई में फायर ब्रिगेड को मिले 142 कॉल

Diwali Fire Incidents Mumbai: मुंबई में 8 नवंबर को दिवाली के दौरान आग लगने की 142 कॉल मिलीं। इनमें 137 घटनाएं पटाखों से जुड़ी थीं। बोरीवली से कांदिवली तक सबसे ज्यादा 53 कॉल दर्ज की गईं।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • दिवाली के जश्न के दौरान मुंबई में आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं।

  • पटाखों से निकलने वाली खतरनाक चिंगारी कई बार भीषण दुर्घटनाओं का कारण बनती है।

  • त्योहार की खुशियों के बीच दमकल विभाग की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी रहीं।

Mumbai Fire Brigade Calls Diwali Fire Incidents: दिवाली का त्योहार किसी के लिए खुशियों, रोशनी और आतिशबाजी का मौका होता है, तो किसी के लिए यही जश्न परेशानी की वजह बन जाता है। मुंबई में इस बार दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाली आग की घटनाओं ने दमकल विभाग की मुश्किलें बढ़ा दीं।

8 नवंबर को मुंबई फायर ब्रिगेड को आग लगने की कुल 142 कॉल मिलीं। इनमें से 137 घटनाएं पटाखों के कारण हुई आग से जुड़ी थीं। इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि त्योहार के दौरान शहर में दमकलकर्मियों को कितनी भागदौड़ करनी पड़ी।

दीपावली की चमक पर भारी पड़ी लापरवाही

आमतौर पर दिवाली पर लोग अपने घरों को दीयों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाते हैं। शाम होते ही आसमान आतिशबाजी से रोशन होने लगता है। लेकिन पटाखों से निकलने वाली चिंगारी कई बार बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाती है। मुंबई में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। एक तरफ लोग दिवाली का जश्न मना रहे थे, वहीं दूसरी तरफ फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने के लिए लगातार अलग-अलग इलाकों में दौड़ती रहीं।

बोरीवली से कांदिवली तक सबसे ज्यादा घटनाएं

मुंबई फायर ब्रिगेड को मिली कॉल के आंकड़ों में रीजन-4 सबसे आगे रहा। बोरीवली से कांदिवली तक के इलाके को कवर करने वाले इस क्षेत्र में कुल 53 कॉल दर्ज की गईं। यानी शहर में आग लगने की घटनाओं को लेकर दमकल विभाग को मिले कुल 142 कॉल में से एक बड़ा हिस्सा इसी क्षेत्र से था। इससे पश्चिमी उपनगरों में पटाखों के कारण आग लगने की घटनाओं का दबाव साफ नजर आता है।

रात 8 बजे के बाद बढ़ गई दमकलकर्मियों की दौड़भाग

आग लगने की घटनाओं का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा, लेकिन रात 8 बजे के बाद कॉल की संख्या में खास तौर पर तेजी आई। दिवाली की शाम और रात में जब पटाखे जलाने का सिलसिला तेज हुआ, तब फायर ब्रिगेड को भी लगातार अलर्ट मिलते रहे। शहर के अलग-अलग हिस्सों से आ रही सूचनाओं के बीच दमकलकर्मियों को एक घटना से दूसरी घटना तक पहुंचना पड़ा।

लगातार मिल रही कॉल के कारण फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ गया। हाल के दिनों में 8 नवंबर का दिन मुंबई फायर ब्रिगेड के लिए सबसे व्यस्त दिनों में से एक रहा।

जश्न के बीच सुरक्षा भी जरूरी

दिवाली पर आतिशबाजी करना कई लोगों के लिए त्योहार की परंपरा और खुशी का हिस्सा है, लेकिन छोटी-सी लापरवाही भी आगजनी की वजह बन सकती है। खासकर रिहायशी इमारतों, बालकनी, दुकानों और खुले में रखे ज्वलनशील सामान के आसपास पटाखे जलाना जोखिम भरा हो सकता है। मुंबई शहर में सामने आए ये आंकड़े बताते हैं कि त्योहार के जश्न के साथ सुरक्षा का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है।

Bank Holiday: इस हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें आज बैंक खुला है या नहीं

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार