मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

महाराष्ट्र सरकार पांच लाख रुपये से अधिक के खर्च वाले इलाज के लिए कोष बनाएगी: फडणवीस

Maharashtra health fund: CM फडणवीस ने महाराष्ट्र में अंग प्रतिरोपण व महंगे इलाज के लिए नया कोष बनाने की घोषणा की। आयुष्मान-फुले योजना में प्रक्रियाएं बढ़ीं।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उनकी सरकार अंग प्रतिरोपण और पांच लाख रुपये से अधिक लागत वाले अन्य उपचारों के लिए एक कोष बनाएगी। फडणवीस ने राज्य स्वास्थ्य आश्वासन सोसायटी की शासी परिषद की बैठक में कहा कि इससे स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का दायरा भी बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने एकीकृत आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) और महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना (एमजेपीजेएवाई) के तहत प्रक्रियाओं (ऑपरेशन) की संख्या बढ़ाकर 2,399 करने को मंजूरी दी, जो वर्तमान में 1,356 हैं।

फडणवीस ने कहा कि नए कोष के तहत हृदय, फेफड़े, गुर्दे और अस्थि मज्जा प्रतिरोपण सहित नौ अधिक खर्च वाली बीमारियों के इलाज को कवर किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सूचीबद्ध अस्पतालों को तालुका-वार चिह्नित करें तथा यह सुनिश्चित करें कि वंचित क्षेत्रों के मरीजों को भी इस योजना का लाभ मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में 30 बिस्तरों वाली सुविधाएं स्थापित करने के लिए निजी अस्पतालों को आमंत्रित किया जाएगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि फडणवीस ने स्वास्थ्य विभाग से ग्रामीण क्षेत्रों में 'आरोग्य मित्रों' की संख्या बढ़ाने और योजनाओं के तहत अस्पतालों, उपचारों और लाभों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए चैटबॉट से लैस एक एआई-आधारित मोबाइल ऐप विकसित करने को कहा। -एजेंसी इनपुट के साथ

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा