फेक सिम कार्ड स्कैम (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai: 10 हजार फर्जी सिम सप्लाई करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, विदेश तक नेटवर्क

Maharashtra News: कोलाबा में CIU और लखनऊ STF की संयुक्त कार्रवाई में 10 हजार से ज्यादा फर्जी सिम कार्ड साइबर अपराधियों को सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया गया है।

अपूर्वा नायक

Colaba Fake Sim Supply: कोलाबा में क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) ने लखनऊ एसटीएफ की मदद से एक बड़े सिम कार्ड घोटाले का पर्दाफाश किया है।

संयुक्त कार्रवाई में ऐसे मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया गया है, जिसने जाली दस्तावेजों के आधार पर 10,000 से अधिक सिम कार्ड हासिल कर उन्हें देश और विदेश के साइबर अपराधियों तक पहुंचाया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 35 वर्षीय सिहान इम्तियाज शेख के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का निवासी है और पिछले करीब 25 वर्षों से मुंबई में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, शेख लंबे समय से खुद को एजेंसियों की नजरों से बचाने में सफल रहा।

खुद के नाम पर नहीं रखता था सिम या मोबाइल

सीआईयू के मुताबिक, आरोपी बेहद शातिर तरीके से काम करता था। उसने कभी भी अपने नाम पर कोई मोबाइल फोन, सिम कार्ड या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट रजिस्टर नहीं कराया। वह दोस्तों और परिचितों के नाम पर लिए गए फोन और सिम का इस्तेमाल करता था, जिससे उसकी पहचान ट्रेस करना मुश्किल हो जाता था।

प्रतापगढ़ से मुंबई तक सिम की सप्लाई

जांच में सामने आया है कि शेख उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से बड़ी संख्या में सिम कार्ड मंगवाकर उन्हें मुंबई में बेचता था। बाद में ये सिम कार्ड भारत के अलावा लाओस, थाईलैंड और कंबोडिया में सक्रिय साइबर अपराध गिरोहों तक पहुंचाए जाते थे।

अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी में इस्तेमाल

पुलिस के अनुसार, इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल डिजिटल अरेस्ट स्कैम, शेयर मार्केट ट्रेडिंग फ्रॉड, पार्सल डिलीवरी स्कैम, गेमिंग ऐप धोखाधड़ी और अन्य वित्तीय साइबर अपराधों में किया गया। इन अपराधों से हजारों लोगों को आर्थिक नुकसान हुआ है।

जांच का दायरा बढ़ा

एजेंसियों को आशंका है कि इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। CIU और STF अब आरोपी से पूछताछ कर उसके संपर्कों और पूरे सप्लाई चैन को खंगाल रही हैं। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं।

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR