मुंबई एसी लोकल ट्रेनें (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मुंबई में AC लोकल ट्रेनों की बढ़ी लोकप्रियता, रोजाना 1.30 लाख यात्री कर रहे सफर

Mumbai Central Railway AC Local: सेंट्रल रेलवे की एसी लोकल सेवाएं तेजी से यात्रियों की पसंद बन रही हैं। जनवरी से मई 2026 के बीच रोजाना औसतन 1.30 लाख यात्रियों ने एसी लोकल से सफर किया।

अपूर्वा नायक

Mumbai Central Railway AC Local News: मुंबई में सेंट्रल रेलवे की प्रीमियम एसी लोकल सेवाएं अब यात्रियों की पहली पसंद बनती जा रही हैं। बढ़ती भीड़ के बीच आरामदायक, तेज और सुरक्षित सफर के विकल्प के तौर पर एसी लोकल को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

यही वजह है कि जनवरी से मई 2026 के बीच रोजाना औसतन 1.30 लाख यात्रियों ने एसी लोकल से सफर किया, जबकि बढ़ती मांग को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने एसी लोकल नेटवर्क का विस्तार कर सेवाओं की संख्या बढ़ाकर 108 तक पहुंचा दी है।

सेंट्रल रेलवे के आंकड़ों के अनुसार 26 जनवरी से 20 मई 2026 के बीच एसी लोकल ट्रेनों से करीब 1.50 करोड़ यात्रियों ने सफर किया। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या लगभग 1 करोड़ थी, जिससे इस साल यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

एसी लोकल ट्रेनों में औसत यात्री की संख्या बढ़ी

एसी लोकल ट्रेनों में प्रति ट्रेन औसत यात्री संख्या भी बढ़ी है। वर्ष 2025 में जहां एक एसी लोकल में औसतन 1474 यात्री सफर करते थे, वहीं 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 1,664 तक पहुंच गया। कुल मिलाकर यात्री संख्या में करीब 12.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

सेंट्रल रेलवे ने इस दौरान एसी लोकल सेवाओं की नसंख्या भी बढ़ई है। जनवरी से मई 2026 के बीच कुल 8,991 एसी लोकल सेवाएं चलाई गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 6,834 सेवाएं संचालित हुई थी। इस तरह सेवाओं में 31.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

सेंट्रल रेलवे की एसी सेवाओं में 48.5% यात्री वृद्धि

  • एसी लोकल सेवाओं से रेलवे की आय में भी बड़ा इजाफा हुआ है। दैनिक औसत आय 38.50 लाख रुपए से बढ़‌कर 56 लाख रुका तक पहुंच गई।
  • वहीं कुल आय 64.40 करोड़ रुपए दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष 44.27 करोड़ रुपए थी। बताया गया है कि सेंट्रल रेलवे की एसी सेवाओं में 48.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में गरमाई सियासत, सड़क पर उतरी कांग्रेस, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता- VIDEO

जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें... 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील

Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई जगह 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम; LPG, कार, दूध से लेकर ITR तक, जानें जेब पर क्या होगा असर

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में सियासी घमासान, सचिवालय घेरने की तैयारी में कांग्रेस, धामी ने किया पलटवार