बीएमसी पेडस्ट्रियन फर्स्ट अभियान अश्विनी भिड़े फोटो सोर्स- X
मुंबई

मुंबई में BMC का बड़ा अभियान: रेलवे स्टेशनों के पास हटेंगे अतिक्रमण, पेडिस्ट्रियन फर्स्ट नीति के तहत कार्य तेज

Mumbai Footpath Encroachment Removal: मुंबई में रेलवे स्टेशनों के आसपास 'पेडिस्ट्रियन फर्स्ट' अभियान के तहत बीएमसी ने अतिक्रमण हटाने और सड़कों को चौड़ा करने की कार्रवाई तेज कर दी है।

रूपम सिंह

Highlights

  • बीएमसी फुटपाथों से अतिक्रमण हटाकर पैदल यात्रियों को राहत देगी।

  • वाकोला-सांताक्रुज सड़क चौड़ीकरण के लिए 28 नोटिस जारी।

  • 89 दुकानदारों का होगा स्थानांतरण, 21 अवैध दुकानें हटाईं।

Mumbai BMC Campaign Ashwini Bhide: रेलवे स्टेशनों के आसपास फुटपाथों पर अतिक्रमण और सड़कों पर कचरे की समस्या से परेशान नागरिकों को राहत दिलाने के लिए बीएमसी ने कार्रवाई तेज करने के संकेत दिए हैं।

मनपा आयुक्त अश्विनी भिड़े ने बुधवार को मुंबई शहर और पश्चिमी उपनगरों के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फुटपाथों को पैदल यात्रियों के लिए बाधामुक्त बनाने, अतिक्रमण चरणबद्ध तरीके से हटाने और सफाई व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।

विलेपार्ले और सांताक्रुज पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान विलेपार्ले रेलवे स्टेशन परिसर में फुटपाथों को चौड़ा करने और सांताक्रुज स्टेशन के पास दुकानों को जल्द स्थानांतरित करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

बीएमसी का उद्देश्य स्टेशन परिसर और आसपास के रास्तों पर पैदल चलने वालों की आवाजाही आसान बनाना है, ताकि यात्रियों को अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात के कारण परेशानी न हो।

वाकोला से सांताक्रुज स्टेशन तक सड़क विकास

'पेडिस्ट्रियन फर्स्ट' अभियान के तहत आयुक्त ने वाकोला जंक्शन से सांताक्रुज रेलवे स्टेशन तक सड़क विकास की योजना की समीक्षा की। इस मार्ग को 36.60 मीटर यानी 120 फुट की स्वीकृत सड़क रेखा के अनुसार विकसित करने की योजना है।

सड़क चौड़ीकरण के लिए आसपास की संपत्तियों से लगी खुली जगह के अधिग्रहण के संबंध में 28 नोटिस जारी किए गए हैं। इस प्रक्रिया के जरिए सड़क विकास के लिए आवश्यक जगह उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

89 दुकानदारों का होगा स्थानांतरण

मुंबई बीएमसी की योजना के अनुसार, सांताक्रुज स्टेशन परिसर के 89 लाइसेंसधारक दुकानदारों को नजदीकी क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा।

वहीं, परिसर में मौजूद 21 अनधिकृत दुकानों को पहले ही हटाया जा चुका है। प्रशासन का जोर स्टेशन के आसपास सार्वजनिक जगहों को व्यवस्थित करने और पैदल यात्रियों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराने पर है।

सफाई व्यवस्था सुधारने के भी निर्देश

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने सड़कों पर कचरे की समस्या और सार्वजनिक स्थानों की स्थिति पर भी ध्यान दिया। बीएमसी की ओर से अतिक्रमण हटाने के साथ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर दिया जा रहा है। इन कदमों का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों के आसपास आवागमन को सुगम बनाना और नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

धर्म बदला तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म बदलकर मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण पर झटका

NSUI Protest: दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में केस दर्ज, अथिरा विजयन की शिकायत पर जीरो FIR

IDBI बैंक के पुनर्गठन का रास्ता साफ! फेयरफैक्स की 81 रुपये प्रति शेयर बोली मंजूर, सरकार के फैसले का विरोध शुरू

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO